Home Breaking News Top News पीएमसी बैंक घोटाला : ED दफ्तर पहुंची संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत
Top Newsमहाराष्ट्र

पीएमसी बैंक घोटाला : ED दफ्तर पहुंची संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत

Share
Share

शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत मुंबई स्थित प्रवर्तन निदेशालय पहुंची हैं। वर्षा को पीएमसी बैंक घोटाले के मामले में ईडी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया गया था। वर्षा राउत को इससे पहले भी ईडी ने 29 दिसंबर को पेश होने के लिए समन जारी था, लेकिन तब उन्होंने 5 जनवरी तक का समय मांगा था। यह उनको पेश होने के लिए जारी चौथा समन था, इससे पहले वह  तीन बार स्वास्थ्य आधार पर भी एजेंसी के सामने पेश नहीं हुईं।

बता दें कि ईडी ने वर्षा राउत को पहला समन 24 नवंबर को हाजिर होने के लिए जारी किया था। उसके बाद 11 दिसंबर और फिर 29 दिसंबर को पेश होने की नोटिस दी गई थी।

दरअसल, राज्यसभा सदस्य संजय राउत के करीबी प्रवीण राउत को कुछ दिन पहले ईडी ने गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला था कि प्रवीण राउत की पत्नी के बैंक खाते से संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत के खाते में लेन-देन हुआ था। ईडी ने इसकी जांच की तो पाया कि यह लेन-देन 54 लाख रुपए का था। संजय राउत की पत्नी शक के घेरे में आ गईं। इसी लेन-देन की जानकारी के लिए ईडी के अधिकारियों ने वर्षा राउत को नोटिस जारी किया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BMC मेयर रेस में BJP का पलड़ा भारी: नामांकन अगले हफ्ते, 227 मेंबर हाउस का समीकरण खुला

मुंबई महानगरपालिका के मेयर चुनाव 28 जनवरी को होंगे। BJP ने 89...