Home ओडिशा PMMODI 9 अप्रैल को ‘ओडिशा इतिहास’ के हिंदी संस्करण का  करेंगे लोकार्पण, डॉ. हरेकृष्ण महताब ने लिखी है यह पुस्तक
ओडिशाराष्ट्रीय न्यूज

PMMODI 9 अप्रैल को ‘ओडिशा इतिहास’ के हिंदी संस्करण का  करेंगे लोकार्पण, डॉ. हरेकृष्ण महताब ने लिखी है यह पुस्तक

Share
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अप्रैल 2021 को अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में दोपहर 12 बजे ‘उत्कल केशरी’ डॉ. हरेकृष्ण महताब द्वारा लिखित पुस्तक ‘ओडिशा इतिहास’ के हिंदी अनुवाद का लोकार्पण करेंगे।

अब तक ओड़िया और अंग्रेजी में उपलब्ध इस पुस्तक का हिंदी में अनुवाद शंकरलाल पुरोहित द्वारा किया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कटक के सांसद भर्तृहरि महताब (एलएस) भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। हिंदी संस्करण के विमोचन का आयोजन हरेकृष्ण महताब फाउंडेशन द्वारा किया गया है।

बता दें कि डॉ. हरेकृष्ण महताब भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण शख्सियत थे। उन्होंने 1946 से 1950 तक और 1956 से 1961 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने अहमद नगर किला जेल में ‘ओडिशा इतिहास’ पुस्तक लिखी, जहां उन्हें 1942-1945 के दौरान दो साल से अधिक समय तक जेल में रखा गया।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुंबई में ‘वाटरवेज टू वंडर : अनलॉकिंग क्रूज़ टूरिज्म’ सम्मेलन का आयोजन

नई दिल्ली : मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) और...

एनएचएआई ने फास्टटैग सालाना पास को देशभर में सफलतापूर्वक लागू किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नागरिकों के लिए प्रौद्योगिकी के...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए

पारंपरिक जीवनशैली से सीखकर आधुनिक चक्रीय प्रणालियों को मजबूत किया जा सकता...