Home Breaking News Top News सिंघु बॉर्डर पर पुलिस बजा रही ‘संदेशे आते हैं’, किसानों ने कहा- बंद करो ये गाने
Top Newsदिल्ली

सिंघु बॉर्डर पर पुलिस बजा रही ‘संदेशे आते हैं’, किसानों ने कहा- बंद करो ये गाने

Share
Share

दिल्ली : केंद्र के लाए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। इन धरनास्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

किसान संगठनों का कहना है कि पुलिस जगह-जगह डीजे बजा रही है, जिसमें ‘संदेशे आते हैं’ जैसे मशहूर गाने चल रहे हैं। किसान मजदूर संघर्ष समिति ने मांग की है पुलिस के पास बज रहे डीजे को बंद किया जाए क्योंकि इससे उन्हें दिक्कत हो रही है। समिति ने इस संबंध में प्रेस रिलीज जारी की है और एक वीडियो भी शेयर किया है।

समिति ने प्रेस रिलीज में लिखा है, ‘केंद्र सरकार को वार्ता से पहले सभी गिरफ्तार किसानों को रिहा करना चाहिए। बैरिकेडिंग, पानी, इंटरनेट और वॉशरूम पर प्रतिबंध हटा दिया जाना चाहिए ताकि सामान्य स्थिति बहाल हो सके और पंडाल के पास पुलिस के डीजे बंद किए जाएं।’

किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू, प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर, प्रदेश उपाध्यक्ष सविंद्र सिंह चताला ने प्रेस को एक लिखित बयान में कहा है कि संगठन का कानूनी प्रकोष्ठ और दिल्ली का कानूनी प्रकोष्ठ मिलकर काम कर रहे हैं।

समिति के मुताबिक, पश्चिम विहार वेस्ट (बाहरी जिला) पुलिस स्टेशन में 12 एफआईआर, अलीपुर (बाहरी उत्तर) पुलिस स्टेशन में 35 एफआईआर, नजफगढ़ (द्वारका) में 7 एफआईआर, नांगलोई (आऊट्र डिसट्रिक्ट) 8 एफआईआर, सीमापुरी (शाहदरा) 3 एफआईआर, उत्तम नगर (द्वारका) पुलिस स्टेशन में 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

26 जनवरी स्पेशल: मेट्रो 3 AM शुरू, रेपब्लिक डे परेड देखने वालों के लिए खुशखबरी!

गणतंत्र दिवस 2026 के लिए दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी को सुबह 3...

दिल्ली का AQI फिर ‘बहुत खराब’: बारिश-तूफान से मिलेगी राहत या धोखा? जानिए सच्चाई

दिल्ली का AQI 313 पर ‘बहुत खराब’, जहांगीरपुरी 385 सबसे गंदा। शुक्रवार...

दिल्ली सरकार का बड़ा कदम: तीन सड़क प्रोजेक्ट्स से जाम मुक्ति, जलभराव खत्म करने का वादा

दिल्ली सरकार ने ट्रैफिक जाम कम करने को 3 सड़क प्रोजेक्ट्स को...