Home Top News राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों को किया संबोधित, कहा-तिरंगे का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों को किया संबोधित, कहा-तिरंगे का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण

Share
Share

नई दिल्ली।  राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को बजट सत्र शुरु होने के साथ संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने पिछले दिनों हुए तिरंगे और गणतंत्र दिवस के अपमान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही लोगों से गंभीरता से कानून का पालन करने को कहा।

राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना महामारी के समय सरकार के सटीक फैसलों से लाखों लोगों की जान बची। राष्ट्रपति ने भारत द्वारा दुनिया के सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाने पर गर्व जताया। साथ ही कहा कि भारत ने मानवता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए अनेक देशों को कोरोना टीकों की लाखों खुराकें उपलब्ध करवाई।

राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले 6 साल में सरकार ने कृषि को आधुनिक बनाने के लिए काफी प्रयास किए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को लागत से डेढ़ गुना MSP देने का फैसला भी किया। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने व्यापक विचार विमर्श के बाद तीन कृषि कानूनों को पारित किया है, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। कृषि सुधारों को अनेक दलों ने समय-समय पर अपना समर्थन भी दिया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने व्यापक विचार विमर्श के बाद  कृषि कानूनों को पारित किया है जिसका किसानों को लाभ मिल रहा है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने तिरंगे के अपमान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सभी से कानून को गंभीरती से पालन करन को कहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने संविधान सदन में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण...

अंडरपास एवं सड़क निर्माण कार्य में अंकित राशि से अधिक रुपया भुगतान मामले में जांच की मांग

तेलोटाड़ के समीप अंडरपास एवं सड़क निर्माण का कार्य का एग्रीमेंट से...

चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार ने कहा जापान एक स्वच्छ देश

नई दिल्ली। हीरो राजन कुमार ने जापान में अपना 5355वां लाइव शो...

India New Online Gaming Bill: ऑनलाइन गेमिंग पर नए कानून अक्टूबर से लागू

India New Online Gaming Bill: सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग नियमावली 1 अक्टूबर...