Home राष्ट्रीय न्यूज राष्ट्रपति ने पोलियो कार्यक्रम का किया शुभारंभ, 2 फरवरी तक चलेगा
राष्ट्रीय न्यूज

राष्ट्रपति ने पोलियो कार्यक्रम का किया शुभारंभ, 2 फरवरी तक चलेगा

Share
Share

नई दिल्ली।  देश में आज पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। साथ ही इस दिन देश के कई राज्यों में मुख्यमंत्रियों ने पल्स पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान की शुरुआत कर दी है। ये अभियान 2 फरवरी तक चलेगा।

पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर राष्ट्रपति कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो कार्यक्रम 2021 का पहला दौर शुरू किया। देश को पोलियोमुक्त बनाने के लिए भारत सरकार अभियान चला रही है। जिसके मुताबिक 5 साल के कम उम्र के लगभग 17 करोड़ बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाती है। जो दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय से पल्स पोलियो अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में पोलियो का अंतिम मामला 2010 में आया था। मार्च 2014 में देश को पोलियो से मुक्त घोषित कर दिया गया। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया में पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। पोलियो का संक्रमण भारत के बच्चों में न हो जाए इसलिए ये अभियान निरंतर चलाने की जरूरत है।

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रोटरी मे नि:शुल्क नेत्र शिविर में 36 मरीजों को मिली नेत्र ज्योति

गुना (मध्यप्रदेश) जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति के अंर्तगत रोटरी क्लब एवं सदगुरु...

इंदिरासागर 20 फीट की मुख्य नगर में गिरी कार

खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के नलवा गांव के पास इंदिरासागर...

असलम शेख की मुसलमानों को 20 प्रतिशत भागीदारी दिए जाने की मांग पर गरमाई राजनीति

असलम शेख की मुसलमानों को 20 प्रतिशत भागीदारी दिए जाने की मांग...

“नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा डॉक्टर छात्रा की निर्घृण हत्या का जाहिर निषेध”

“नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा डॉक्टर छात्रा की निर्घृण हत्या...