धनबाद। आर.एस.पी. कॉलेज झरिया (बेलगड़िया) धनबाद में गणित दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक बीएड विभाग के गणित मेथड के सहायक प्राध्यापक डॉ. अशोक कुमार चौबे एवं गणित विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ सोनी मेहता रहीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ निलेश कुमार सिंह ने की। डॉ. रामानुजन के गणित विषयक योगदानों को याद करते हुए कहा कि गणित के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है।गणितीय ज्ञान मानव जीवन के लिए अनिवार्य है। गणित विभाग के छात्र अभिषेक कुमार ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ सोनी मेहता ने डॉ. रामानुजन के गणितीय योगदानों को याद करते हुए उन्हें संख्या का जादूगर बताया।वहीँ संयोजक डॉ. अशोक कुमार चौबे ने बताया कि “गणित वह भाषा हैं,जिसे सृष्टिकरता ने ब्रम्हांड की रचना की है”। कार्यक्रम में प्रो. रमेश सरदार, कमरुद्दीन मियां, डॉ. उपेन्द्र कुमार, प्रो. रजनी बारा, डॉ. रामचंद्र कुमार एवं छात्र -छात्राएं मौजूद रहें।
Leave a comment