Home Breaking News Top News 5 महीने से ये महिला झेल रही है कोरोना का दंश, 32वीं बार भी रिपोर्ट आई कोविड-19 पॉजिटिव
Top Newsराष्ट्रीय न्यूजलाइफस्टाइल

5 महीने से ये महिला झेल रही है कोरोना का दंश, 32वीं बार भी रिपोर्ट आई कोविड-19 पॉजिटिव

Share
Share

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वैक्सीन आने से लोगों ने राहत की सांस ली है और दूसरी तरफ कोरोना के केस में कमी भी देखने को मिल है। लेकिन इन सब के बीच कोरोना के एक अजीबो-गरीब केस ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया है। राजस्थान की एक महिला की 32वीं बार कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। लगातार 32वीं बार कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद डॉक्टर भी हैरान हैं और इसीलिए महिला को जयपुर भेज दिया गया है।

दरअसल, राजस्थान के भरतपुर शहर में अपना घर आश्रम में पिछले 5 महीने से कोरोना वायरस से जंग लड़ रही शारदा देवी की एक और रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पहली बार 4 सितम्बर को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद बुधवार को लगतार 32वीं जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पांच महीनों से कोरोना संक्रमण का दंश झेल रही महिला शारदा देवी को कोविड-19 से छुटकारा क्यों नहीं मिल पा रहा है इसे लेकर डॉक्टर भी चिंतित है लेकिन उसे बेहतर इलाज के लिये जयपुर भेजे जाने पर अब भी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शारदा देवी के माता-पिता का निधन हो गया था। और ससुराल वालों ने भी घर से निकाल दिया था। उसके बाद महिला को अपना घर आश्रम में रखा गया। लेकिन तभी उसकी कोरोना जांच करवाई गयी, यह पहली जांच रिपोर्ट 4 सितम्बर को आयी थी। इसमें शारदा कोविड-19 पॉजिटिव पायी गई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Samrat Ashoka का प्रेरक वचन: दूसरों के मत सुनने की कला – आज का प्रेरणा उद्धरण!

Samrat Ashoka का आज का उद्धरण: “सभी सुनें और दूसरों के प्रचारित...

Playground to Puberty तक:बच्चों के लिए सुपर Simple Skincare गाइड जो हर मां जान ले!

Playground to Puberty-बच्चों और किशोरों के लिए स्किनकेयर: क्लेंजर, मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन। प्यूबर्टी...

Gautam Buddha Quote:सुख का रास्ता अलग नहीं, सुख ही रास्ता है – गहरा राज़!

Gautam Buddha Quote: ‘सुख का कोई अलग रास्ता नहीं, सुख ही रास्ता...

Van Gogh Alive to Shiva Immersive:2026 में इमर्सिव एग्जिबिशन का कमाल!

Van Gogh Alive to Shiva Immersive: वैन गॉग अलाइव से शिव इमर्सिव।...