Home Top News बिहार के इस मुस्लिम ने सबसे पहले दिया राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा, 51 हजार का अंशदान कर कमाया पुण्य
Top Newsबिहार

बिहार के इस मुस्लिम ने सबसे पहले दिया राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा, 51 हजार का अंशदान कर कमाया पुण्य

Share
Share

नई दिल्ली। भगवान राम भारतीय सभ्यता संस्कृति के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों पर ही देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है। राम भक्त गुरु डॉक्टर एम रहमान ने राम मंदिर के निर्माण के लिए 51 हजार  का अंशदान दिया।

अदम्या अदिति गुरुकुल के संस्थापक गुरु डॉक्टर एम रहमान ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण में सहयोग हेतु 51 हजार का चेक उपेंद्र जी (प्रांत समरस्ता प्रमुख – विश्व हिंदू परिषद), मनीष कुमार विद्यार्थी (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), गौरभ अग्रवाल व कामेश्वर चौपाल जी को सौंपा। वहीं इस मौके पर अदम्या अदिति गुरुकुल के निदेशक मुन्नाजी और शिक्षक शशि सिंह मौजूद रहे।

इस अवसर पर राम मंदिर निर्माण समिति के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि गुरु रहमान जैसे लोग ही सच्चे भारतीय है जो बच्चों को भारतीय सभ्यता संस्कृति की शिक्षा तो देते हैं। साथ ही साथ भाईचारा प्रेम और सामाजिक सद्भाव का भी संदेश देते हैं। बच्चों को वेद पुराण के साथ ही साथ आधुनिक शिक्षा पद्धति के तहत में शिक्षा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय वांग्मय में भगवान राम आदर्श पुरुष है उनका जीवन चरित्र प्रत्येक मानव के लिए अनुकरणीय है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिहार चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, IRCTC केस में लालू परिवार पर आरोप तय

IRCTC होटल घोटाला मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी पर...

Bihar Assembly Elections 2025: चिराग पासवान ने कहा बिहार तैयार है, NDA सरकार बनेगी

NDA ने Bihar Assembly Elections 2025 के लिए सीट शेयरिंग का फॉर्मूला...

Bihar Assembly Elections में AI फेक वीडियो पर EC की कड़ी नज़र

Bihar Assembly Elections के पहले चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को AI-जनित...