Home Breaking News Top News लाखों रेलवे यात्रियों के लिए राहत की खबर, अब सीट पर मंगवाएं मनपसंद भोजन
Top Newsदिल्ली

लाखों रेलवे यात्रियों के लिए राहत की खबर, अब सीट पर मंगवाएं मनपसंद भोजन

Share
Share

नई दिल्ली। रेल सफर में एक बार फिर से अपनी सीट पर मनपसंद भोजन मंगाने की सुविधा शुरू हो गई है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम  ने सोमवार को 62 प्रमुख रेलवे स्टेशनों से ई-कैटरिंग सेवा शुरू कर दी है। पहले दिन ही यात्रियों में इस सेवा के प्रति उत्साह दिखा और देर शाम तक 2490 यात्रियों ने इस सेवा का लाभ उठाया।

कोरोना संक्रमण के कारण मार्च में ही ट्रेन में खानपान सेवा बंद हो गई थी। बाद में ट्रेनों का परिचालन भी बंद हो गया था। जून से विशेष ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन खानपान सेवा सीमित स्तर पर शुरू की गई है। यात्रियों की मांग पर पहले से तैयार खाना यात्रियों को उपलब्ध कराया जाता है। पेंट्री कार सेवा अभी भी बंद है।

इससे राजधानी, शताब्दी, हमसफर सहित लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों में सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की मांग पर रेलवे बोर्ड ने आइआरसीटीसी को ट्रेनों में ई-कैटरिंग सेवा शुरू करने का अनुमति दी है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

घना कोहरा: दिल्ली में 48 अराइवल-49 डिपार्चर कैंसल, एवरेज 23 मिनट डिले

दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे से 97 फ्लाइट्स कैंसल (48 अराइवल, 49...

सर्दी-स्मॉग का कहर: दिल्ली AQI 398 से 401, सोमवार तक राहत नहीं!

दिल्ली का AQI 398 पहुंचा, सीवियर कैटेगरी पर। चांदनी चौक 464, 22...

दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे का कहर: 66 फ्लाइट्स कैंसल, AQI 384 पर सांस लेना मुश्किल!

दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे से 66 फ्लाइट्स कैंसल। LVP प्रोसीजर ऑन,...