Home Breaking News Top News रूपेश सिंह हत्याकांड के आरोपी रितुराज की पत्नी ने एसएसपी और तीन थानेदारों पर किया मुकदमा दर्ज
Top Newsजुर्मबिहारराज्यराष्ट्रीय न्यूज

रूपेश सिंह हत्याकांड के आरोपी रितुराज की पत्नी ने एसएसपी और तीन थानेदारों पर किया मुकदमा दर्ज

Share
Share

राजधानी पटना में हाई प्रोफाइल इंडिगो मैनेजर रूपेश हत्याकांड में मामले में एक नया मोड़ उस समय आ गया जब आरोपी रितुराज की पत्नी साक्षी सिन्हा ने पटना के एसएसपी उपेन्द्र शर्मा और तीन थानेदारों के खिलाफ मुकदमा दायर किया। इसमें शनिवार को सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हुई।

साक्षी सिन्हा के वकील सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दायर किया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई 1 मार्च को होगी। परिवादी साक्षी सिन्हा ने पटना के एसएसपी उपेन्द्र शर्मा, रामकृष्णा नगर थानेदार रामशंकर सिह, शास्त्रीनगर थानेदार और हवाई अड्डा थानेदार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को अभियुक्त बनाया है। इसमें साक्षी सिन्हा ने नामजद अभियुक्तों पर घर से जबर्दस्ती उठा कर ले जाकर थाने में बंद करने, मारपीट कर प्रताड़ित व जख्मी करने, अश्लील हरकत करने और गंदी-गंदी गाली देने का आरोप लगाया है। पति रितुराज से रूपेश की हत्या करने की बात कबूलवाने के लिए उसके समक्ष ही मेरे कपड़े उतरवाने, अश्लील हरकत और डंडा से मारकर जख्मी करने आरोप लगाया है। यह घटना हवाई अड्डा थाने में हुई।

रूपेश हत्याकांड में फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। इस मामले में अब तक तीन आरोपित फरार हैं। तीनों का सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस रिमांड पर आये ऋतुराज ने यह खुलासा किया था कि घटना के बाद उसके साथी झारखंड की ओर भागे थे।

इसके बाद पटना पुलिस की एसआईटी ने झारखंड में छापेमारी की। हालांकि वहां आरोपितों का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने बिहार के अलग-अलग जगहों में भी छापेमारी की है। गौरतलब है कि ऋतुराज भी घटना के बाद झारखंड की ओर ही भागा था। सूत्रों की मानें तो जल्द ही आरोपितों के वारंट के लिए पुलिस कोर्ट में जा सकती है। इसके बाद आरोपितों के घर फिर कुर्की भी संभव है। सूत्रों की मानें तो पटना पुलिस को इस बात की जानकारी मिल चुकी है कि ऋतुराज किन लोगों से हथियारों की खरीद-बिक्री करता था। संभव है कि पुलिस टीम वहां जाकर भी पड़ताल करे। इस मामले में पुलिस ऋतुराज के मोबाइल नंबर की पड़ताल भी कर रही है। ज्यादातर बातें ऋतुराज ने वाट्सएप कॉल के जरिये की थी। लिहाजा वाट्सएप कॉल को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा त्रतुराज ने चार लड़कों का नाम भी लिया है। ये सभी उसके करीबी दोस्त हैं। यह भी संभव है कि पटना पुलिस की टीम उसके करीबी दोस्तों से पूछताछ करे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लापरवाही और आदेश उल्लंघन में नगर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर।

मुजफ्फरपुर। जिला पुलिस ने अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही के खिलाफ कड़ा...

लूट की घटना का उद्भेदन, दो अपराधी गिरफ्तार।

बेतिया । फिरोज आलम नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ने अपने...

1 क्विंटल 38 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

बेतिया । पश्चिम चंपारण के बेतिया में पुलिस ने देर रात एक...

बारात ले जा रही बस के ब्रेक फेल से 9 लोगों की मौत और 80 घायल।

रांची । झारखंड के लातेहार जिले में रविवार 18 जनवरी को बारात...