Home Breaking News SC काआदेश : TV पर पूरे देश से मांगें माफी, परेशान करने वाले थे बयान: नूपुर शर्मा को SC की फटकार …
Breaking NewsTop Newsराज्य

SC काआदेश : TV पर पूरे देश से मांगें माफी, परेशान करने वाले थे बयान: नूपुर शर्मा को SC की फटकार …

Share
Share

DESK : भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। शर्मा ने उनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों मे चल रहे मामलों को स्थानांतरित करने की मांग की है। फिलहाल, अदालत में याचिका पर सुनवाई जारी है। मामले को लेकर एपेक्स कोर्ट ने पूर्व भाजपा प्रवक्ता को जमकर फटकार लगाई है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि बयानों से अशांति फैली है। एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के चलते शर्मा जांच का सामना कर रही हैं। भाजपा ने भी उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कोर्ट ने शर्मा के खिलाफ कड़ा रवैया अपनाया है। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा है कि उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा को खतरा पहुंचाया है। कहा गया कि उनके चलते पूरे देश में ही अशांति हो गई है। शर्मा की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने बयानों के लिए माफी मांग ली है और उन्हें वापस भी ले लिया है। इसपर कोर्ट ने कहा कि उन्हें टीवी पर जाकर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कोर्ट ने उकसाने वालों के खिलाफ भी FIR दर्ज किए जाने की बात कही है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने पूछा है कि मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि पुलिस ने रेड कार्पेट बिछा रखा है। शीर्ष अदालत ने शर्मा के वकील को मामले को लेकर हाई कोर्ट जाने की सलाह दी है। कोर्ट ने उदयपुर में हुई घटना का जिम्मेदार भी शर्मा के बयानों को बताया है। कोर्ट ने कहा कि उनकी बयान ने पूरे देश में आग लगाई।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शर्मा अपने खिलाफ दर्ज कई राज्यों में दर्ज FIR को दिल्ली ट्रांसफर कराना चाहती हैं। उन्होंने इस मांग के साथ शीर्ष न्यायालय में याचिका दायर की है। इस दौरान भाजपा की पूर्व प्रवक्ता ने जानकारी दी कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के चलते देश के कई हिस्सों में जमकर हंगामा हुआ था।

[ads4]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

28 जून को राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल तेली नाम के टेलर की दो युवकों ने निर्मम हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया था कि नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट के चलते आरोपियों रियाज और मोहम्मद गौस ने दर्जी की जान ली थी। इतना ही नहीं उन्होंने इस पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया था और बाद में एक अन्य वीडियो जारी कर कत्ल की जिम्मेदारी भी ली थी। हालांकि, दोनों हत्यारों को पुलिस ने राजसमंद से गिरफ्तार कर लिया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...

समाहरणालय सभागार से की गई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की शुरुआत

एडीएम लॉ एंड आर्डर ने किया लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण...