Home महाराष्ट्र राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी को ईडी ने भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए 29 दिसंबर को बुलाया
महाराष्ट्र

राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी को ईडी ने भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए 29 दिसंबर को बुलाया

Share
Share
प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमसी बैंक घोटाले की जांच मामले में शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को नोटिस भेजा है। पूछताछ के लिए वर्षा राउत को 29 दिसंबर को बुलाया गया है।
बता दें कि ईडी ने अभी हाल ही में संजय राउत के करीबी प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रवीण राउत के अकाउंट के किसी तरह का ट्रांजेक्शन वर्षा राउत के अकाउंट में हुआ है, ईडी जानना चाहती है कि ये ट्रांजेक्शन कैसे हुआ है और इसके पीछे का कारण क्या है। पूरी जानकारी जुटाने के लिए ही वर्षा राउत को ईडी ने नोटिस भेजा है।
क्या है पीएमसी घोटाला
बता दें कि सितंबर 2019 में रिजर्व बैंक को पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) में कथित घोटाले के बारे में जानकारी मिली थी। इस बैंक को संकट से बाहर निकालने के लिए केंद्रीय बैंक ने 24 सितंबर 2019 को पैसे निकालने पर एक सीमा या मोरेटोरियम लगा दिया था।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

छत्तीसगढ़ की नक्सल समस्या: बीजापुर एनकाउंटर में मारे गए 12 नक्सली, 275 तक पहुंची कुल मौतें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों और DRG के बीच गोलीबारी में 12...

राजभवन से लोक भवन: क्या बदलेगा महाराष्ट्र गवर्नर का महल, आम आदमी की एंट्री कब?

महाराष्ट्र गवर्नर आचार्य देवव्रत ने राजभवन का नाम ‘महाराष्ट्र लोक भवन’ किया।...

482 निर्माण साइट्स को नोटिस, मुंबई में प्रदूषण नियंत्रण के सख्त कदम

बीएमसी ने मुंबई की हवा में सुधार की पुष्टि की, 482 निर्माण...