Home जुर्म दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, दिनदहाड़े गोली मारकर 2 लोगों की कर दी हत्या
जुर्मदिल्ली

दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, दिनदहाड़े गोली मारकर 2 लोगों की कर दी हत्या

Share
Share

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नांगलोई फाटक के सोमवार को डबल मर्डर से इलाके में सनसनी मच गई। हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में कई राउंड फायरिंग कर 2 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार जाकिर और सलीम नाम के युवक की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की है। हत्या का आरोप नदीम सकील रहीस पर है जो की घटना के बाद फरार हो गए हैं।

मृतकों के परिवार वालों के अनुसार सलीम का मार्केट में मीट शॉप है। घटना के वक्त सलीम अपनी दुकान पर मौजूद थे। तभी हमलावरों के साथ पहले झगड़ा हुआ फिर उन्होंने मंदिर के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। फिर उसके बाद कई राउंड गोली चला दी। जिसमें जाकिर और सलीम को गोली लगी। परिजनों के मुताबिक झगड़े का कारण आपसी रंजिश है। वहीं, एक बाबर नाम का लड़का भी इस घटना में घायल हुआ है। वहीं मामले पर चुप्पी साध रखी है।

बता दें कि दिनदहाड़े भीड़ भाड़ वाले नांगलोई फाटक के पास इस तरह की वारदात से दिल्ली पुलिस के दावे खोखले साबित होते दिख रहे हैं।

रिपोर्ट- जसवंत गोयल

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति...

25 जून, ‘संविधान हत्या दिवस’-एक दु:खद स्मरण : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को उपस्थित लोगों को एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक...