Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार को सुनाई खरी-खरी, कहा- प्रदेश में बढ़ गया भ्रष्टाचार
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार को सुनाई खरी-खरी, कहा- प्रदेश में बढ़ गया भ्रष्टाचार

Share
Share

गोरखपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओ ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया।

नसीराबाद स्थित महानगर पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से यह सरकार प्रदेश में आई है महगांई चरम पर है। इसके अलाव प्रदेश में भ्रष्टाचार भी काफी बढ़ गया है। लोगों को महंगाई से लड़ना पड़ रहा है।

शिवपाल सिह ने कहा कि मंहगाई के कारण गरीबों का जीना दुस्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब, नौजवान और किसान विरोधी है। जब कॅरोना काल चल रहा था उस समय सारी फैक्ट्रियां व अन्य संस्थाएं व ट्रेन बंद होने से मजदूरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।  लोग भूखे पेट सो जाते थे। लोग अपने घर पैदल ही जाने हो मजबूर हो गए थे। बहुत लोगों ने रास्ते मे पैदल चलते चलते दम तोड़ दिया था।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुआ पथराव,4 लोग घायल

अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के नीवरी मोड़ पर ट्रैक्टर खड़ा करने...

कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की 10 बाइक के साथ 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

सुलतानपुर । पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा...

अलीगढ़ में युवक की गोली मारकर की हत्या

14 घंटे से घर से लापता था गाड़ी ड्राइवर,गांव में मचा हड़कंप...