Home Top News पटना में संपत्ति विवाद में बेटे ने मां की गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Top Newsबिहार

पटना में संपत्ति विवाद में बेटे ने मां की गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Share
Share

बिहार। राजधानी पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के सोडा गौदाम के पास संपत्ति विवाद में बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपित रंजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि संपत्ति को लेकर बेटा अक्सर अपनी मां के साथ लड़ता था।

वहीं दूसरी ओर गोपालगंज जिले के मीरगंज थाने के कपरपुरा गांव में शराब पीने व जुआ खेलने से मना करने पर एक महिला की मारपीट कर हत्या कर दी गई। मृतका सतीश चौहान की 27 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद मीरगंज थाने की पुलिस मामले की छानबीन की। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पति सतीश चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के संबंध में मृतका के मायके वालों ने बताया कि सोमवार की रात प्रीति का पति शराब के नशे में धुत होकर घर से बाहर जुआ खेलने के लिए गया था। इस दौरान उसकी पत्नी उसे जल्द घर आने के लिए कहा। इससे नाराज होकर जुआ खेलने के बाद शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान महिला के शरीर में गंभीर चोट लग गई। इससे उसकी मौत हो गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति...

25 जून, ‘संविधान हत्या दिवस’-एक दु:खद स्मरण : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को उपस्थित लोगों को एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक...

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू ?

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू...