Home राष्ट्रीय न्यूज अखिलेश यादव का बड़ा बयान… भाजपा राज में सर्वाधिक उत्पीड़न का शिकार किसान…
राष्ट्रीय न्यूज

अखिलेश यादव का बड़ा बयान… भाजपा राज में सर्वाधिक उत्पीड़न का शिकार किसान…

Share
Share

Samajwadi Party:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में यदि कोई सर्वाधिक उत्पीड़न का शिकार है तो वह अन्नदाता किसान है। झूठे दावों और सरकारी कुनीतियों से वह दुःखी, बेहाल और परेशान है। भाजपा सरकार ने किसानों के साथ किए सभी वादे भुला दिए हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार के चलते वह अपनी जिंदगी से ही निराश हो चला है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव से पहले किसान को सम्मान निधि के नाम पर जो धनराशि उसके खाते में भेजी गई, अब उसकी बाकायदा वसूली शुरू हो गई है। खुद प्रधानमंत्री ने सन् 2022 तक किसान की आय दुगनी करने का वादा किया था अब पूछने पर कहा जाता है यह आश्वासन कब दिया गया था? फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के मामले में भी किसान को धोखा मिला है। गन्ना किसानों को बकाया अदा करने के नाम पर भी ठगा जा रहा है। अन्ना पशु किसान की जान भी ले रहे हैं और फसल भी बर्बाद कर रहें हैं।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के पास इसका कोई समाधान नहीं सिर्फ बयानों की राहत है। कन्नौज के ताल ग्राम में किसानों को इस सर्दी में भी रात-रात भर जागकर फसलों की रखवाली करनी पड़ती है। झुंड के झुंड अन्ना मवेशी किसानों के खेतों को घूम-घूम कर चर रहे और किसान की फसल को बर्बाद कर रहे है। प्रतापगढ़ में फसल बचाने के लिए खेत पर बांस बल्ली लगाते समय बांस के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार के छू जाने के कारण बिजली करंट से झुलस कर किसान की मौत हो गई। उन्होने कहा आखिर मुख्यमंत्री बताएं इस मौत के लिए कौन जिम्मेदार है?
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने संविधान सदन में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण...

चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार ने कहा जापान एक स्वच्छ देश

नई दिल्ली। हीरो राजन कुमार ने जापान में अपना 5355वां लाइव शो...

भारत का लक्ष्य वैश्विक ऑटोमोबाइल विनिर्माण में पहला स्थान हासिल करना है – नितिन गडकरी

केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत का लक्ष्य वैश्विक ऑटोमोबाइल...

सी.पी. राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली

नई दिल्ली : सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के पंद्रहवें उपराष्ट्रपति...