Home Top News चार पहिये वाहनों में लगे काला शीशा एवं अवैध बोर्ड के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया
Top News

चार पहिये वाहनों में लगे काला शीशा एवं अवैध बोर्ड के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया

Share
Share

धनबाद : वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक यातायात अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष रूप से चार पहिये वाहनों में लगे काला शीशा एवं वाहनों मे लगे अवैध बोर्ड के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।धनबाद के विभिन्न चौक चौराहों पर यातायात पुलिस के द्वारा चार पहिये वाहनों की विशेष जांच की गई। अभियान के दौरान चार पहिये वाहन पर लगे काले शीशे एवं गाड़ियों के आगे पीछे लगे अवैध बोर्ड वाले वाहनों सहित करीब 100 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिसमें 35 वाहनो पर काला शीशा लगाने पर जुर्माना भी वसूला गया तथा कई वाहनों से ब्लैक फिल्म हटाई गई।
पुलिस उपाधीक्षक यातायात अरविन्द सिंह ने बताया कि वाहनों में अवैध तरीके से लगे बोर्ड, प्रेसर हॉर्न व काले शीशे वाले गाड़ियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील भी की गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल भक्ति पर रिलीज पवन सिंह का सुपरहिट निर्गुण भजन, व्यूज 93 मिलियन

पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी निर्गुण भजन जो बार – बार...

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...