Home Breaking News खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, अब खिलाड़ियों के नाम पर होंगे स्टेडियम और स्पोर्ट्स सेंटर
Breaking Newsराष्ट्रीय न्यूजस्पोर्ट्स

खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, अब खिलाड़ियों के नाम पर होंगे स्टेडियम और स्पोर्ट्स सेंटर

Share
Share

नई दिल्ली। देश के खेल नायकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से खेल मंत्रालय ने भारतीय खेल प्राधिकरण के सभी आगामी तथा अपग्रेड किए गए खेल सुविधा केंद्रों का नाम विख्यात एथलीटों, जिन्होंने भारत में खेलों में योगदान दिया है  उनके नाम पर रखने का फैसला किया है।

पहले चरण में लखनऊ में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) में नवनिर्मित वातानुकूलित कुश्तीबाजी कक्ष एवं शिक्षार्थी स्विमिंग पूल, एनसीओई भोपाल में सौ बेड वाला छात्रावास, एनसीओई सोनीपत में बहुद्देशीय सभा कक्ष एवं बालिका छात्रावास तथा गुवाहाटी में नये एसटीसी,  जिसमें एक छात्रावास, बहुद्देशीय सभा कक्ष एवं स्टाफ क्वार्टर हैं, का नाम स्थानीय विख्यात खिलाड़ियों के नाम पर रखा जाएगा।

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने इस निर्णय के बारे में कहा कि देश में खेल संस्कृति के निर्माण के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि हमारे खिलाड़ियों को वह सम्मान प्राप्त हो, जिसके वे हकदार हैं, क्योंकि केवल तभी युवा पीढ़ी करियर के रूप में खेल को चुनने के लिए उत्साहित होंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Budget 2026:Gaming इंडस्ट्री की GST छूट और AVGC फंडिंग की मांग!

Budget 2026 से गेमिंग उम्मीदें: esports को स्पोर्ट स्टेटस, 30% टैक्स रिलीफ,...

U19 World Cup 2026:Henil Patel का 5/16 धमाल – USA को 6 विकेट से पटक दिया!

U19 world cup 2026 ओपनर: हेनिल पटेल 5/16, भारत ने USA को 107...

IND vs PAK T20 WC 2026 टिकट बिक्री शुरू! ₹100 से कोलंबो मैच के टिकट – कैसे बुक करें?

ICC T20 WC 2026 भारत vs पाकिस्तान मैच (15 फरवरी, आर प्रेमदासा...