Home राज्य नामांकन के अंतिम दिन सुबह 10 बजे से पहुंचने लगे प्रत्याशी।
राज्यझारखण्ड

नामांकन के अंतिम दिन सुबह 10 बजे से पहुंचने लगे प्रत्याशी।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव को लेकर समाहरणालय के मैन गेट व मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था थी। दोनों स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी भारी उत्साहित रहे। सुबह 10 बजे से प्रत्याशी समाहरणालय पहुंचने लगे। उन्हें कतारबद्ध तरीके से प्रवेश कराया गया। वहीं मुख्य प्रवेश द्वार से केवल निकाय चुनाव के महापौर व वार्ड पार्षद के प्रत्याशी एवं उनके साथ चार व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति रही। समाहरणालय के ग्राउंड फ्लोर में प्रत्याशियों को नामांकन पत्र भरने के लिए डेस्क की व्यवस्था की गई थी।

सुरक्षा कर्मियों द्वारा समाहरणालय में प्रवेश से पहले प्रत्याशी की जांच की गई। साथ ही वीडियोग्राफी भी की गई। नामांकन दाखिल करने के बाद कई प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए। वहीं समाहरणालय के मुख्य गेट के बाहर बड़ी संख्या में प्रत्याशी के समर्थक जुटे रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झामुमो का 54वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक रूप से संपन्न,युवा मोर्चा के जुलूस ने खींचा सबका ध्यान।

धनबाद। झारखंड मुक्ति मोर्चा का 54वां स्थापना दिवस धनबाद के गोल्फ ग्राउंड...

साहित्य और कला का अनूठा संगम,टीम संस्था की प्रस्तुतियों और प्रदर्शनियों ने मन मोह लिया।

उदयपुर। राजस्थान साहित्य अकादमी परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसकी...

जेपीएससी आयु सीमा संशोधन को लेकर देवेंद्र नाथ महतो पहुंचे लोक भवन।

राज्यपाल ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन। रांची । झारखंड लोक सेवा...

2 महिला सहित 15 प्रत्याशियों ने किया महापौर के लिए नामांकन।

धनबाद । नगर निकाय चुनाव में महापौर के लिए बुधवार को 2...