Home राज्य धनबाद में गृह रक्षक भर्ती : 6 अप्रैल से शारीरिक जांच व लिखित परीक्षा शुरू।
राज्यझारखण्ड

धनबाद में गृह रक्षक भर्ती : 6 अप्रैल से शारीरिक जांच व लिखित परीक्षा शुरू।

Share
Home Guard Recruitment in Dhanbad: Physical test and written examination starts from 6th April.
Share

धनबाद जिला समाहरणालय द्वारा गृह रक्षकों के नव-नामांकन (विज्ञापन संख्या–01/2023) के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच एवं लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

यह प्रक्रिया 06 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।

स्थान : मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, धनबाद

समय : प्रतिदिन प्रातः 06:00 बजे से


जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न प्रखंडों के अभ्यर्थियों की जांच निर्धारित तिथियों पर की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ पहचान पत्र (आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस),मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा तिथि में बदलाव के लिए किसी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।हालांकि आवश्यकता पड़ने पर समिति द्वारा कार्यक्रम में संशोधन किया जा सकता है।
योग्य अभ्यर्थियों की सूची एवं रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट https://dhanbad.nic पर उपलब्ध हैं।यह भर्ती प्रक्रिया जिले में गृह रक्षक बल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टुंडी के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिक्षक राजेंद्र तिवारी का निधन।

मुखिया बसंत नारायण तिवारी के बड़े भाई थे राजेन्द्र तिवारी। धनबाद ।...

गर्मी से पहले जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश।

मॉनिटरिंग के लिए बनाया जाएगा वॉर रूम। धनबाद । उपायुक्त सह जिला...

धनबाद नगर निगम की विभिन्न परियोजनाओं व भावी कार्य योजनाओं पर विस्तृत बैठक आयोजित।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के‌ कार्यालय कक्ष में...