Home राज्य सड़क हादसे में सैप जवान मनोज पांडेय की मौत,दी गई शोक सलामी।
राज्यझारखण्ड

सड़क हादसे में सैप जवान मनोज पांडेय की मौत,दी गई शोक सलामी।

Share
SAP jawan Manoj Pandey died in a road accident, condolence salute given.
Share

पलामू । जिले के सदर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में सैप जवान मनोज पांडेय की मौत हो गई। मनोज पांडेय बड़कागांव के रहने वाले थे और होलिका दहन कार्यक्रम के समापन के बाद रेडमा श्रीराम पथ स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पोखराहा के पास बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

पोस्टमार्टम के बाद पलामू पुलिस लाइन में सैप जवान को शोक सलामी दी गई। इस मौके पर सार्जेंट मेजर सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, सूबेदार मेजर जुरेन्द्र सोय, पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे, सचिव लालू उरांव समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे ने बताया कि सड़क हादसे में जवान की मौत दुखद है। उन्हें पुलिस परिवार की ओर से श्रद्धांजलि दी गई है।
सेना से रिटायर होने के बाद मनोज पांडेय सैप में भर्ती हुए थे। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि पोखराहा में बने स्पीड ब्रेकर के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सीए की परीक्षा में अंकिता रानी ने रांची में हासिल किया तीसरा स्थान।

चान्हो (रांची) । सीए परीक्षा के घोषित परिणाम में चान्हो प्रखंड के...

हाईवे पर इंडिको कार में अचानक लगी आग।

जलकर हुई राख,सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड। छतरपुर (मप्र)...

बागेश्वर धाम पर देश दुनिया से आये भक्तों और संतो के साथ फूल व गुलाल की होली।

छतरपुर (मप्र) : छतरपुर जिला के बागेश्वर धाम गढ़ा में होली पर्व...

होली के देशी रंग में डूबे विदेशी पर्यटक।

छतरपुर (मप्र) : छतरपुर जिला के खजुराहो में सुबह से ही विदेशी...