Home झारखण्ड बीसीसीएल मुख्यालय में जेसीएमयू का सशक्त हस्तक्षेप।
झारखण्डराज्य

बीसीसीएल मुख्यालय में जेसीएमयू का सशक्त हस्तक्षेप।

Share
Share

बीसीसीएल क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर सीएमडी को सौंपा गया बिंदुवार ज्ञापन।

धनबाद। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (जेसीएमयू) के बीसीसीएल ज़ोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान के नेतृत्व में यूनियन के ज़ोनल पदाधिकारियों एवं सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोयला भवन स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) मुख्यालय में सीएमडी मनोज अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने बीसीसीएल क्षेत्र में व्याप्त श्रमिक सुरक्षा, ठेका एवं एमडीओ व्यवस्था, एरिया-10 में घटित गंभीर घटना, ठेका श्रमिकों के अधिकार, समय पर वेतन भुगतान, पीपीई, पीएफ-ईएसआई, स्थानीय रोजगार में प्राथमिकता सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं से संबंधित एक बिंदुवार ज्ञापन सीएमडी को सौंपा।
यूनियन ने स्पष्ट रूप से कहा कि उत्पादन के दबाव में श्रमिक सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। ठेका एवं एमडीओ मोड में कार्यरत श्रमिकों को भी स्थायी कर्मियों के समान सुरक्षा मानक, सुविधाएं एवं अधिकार दिए जाने चाहिए। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने तथा डायरेक्ट पेमेंट मॉनिटरिंग सिस्टम (DPMS) को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
सीएमडी मनोज अग्रवाल ने यूनियन प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक सहयोग एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल में सुरक्षित, संतुलित एवं मानवीय कार्य-संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
इस अवसर पर यूनियन के उपाध्यक्ष सूरज महतो, सचिव सुशील कुमार मंडल (रामू), गोपिन टुडू, प्रभास प्रसाद सिंह, अजय रवानी, श्याम रवानी, कन्हाईलाल सिंह, हराधन मोदक, नाथमुनी दुबे, प्रवीण लाला, जीतन बाउरी, विकास भंडारी, प्रकाश चौहान, अजीत चौहान, हीरालाल गोराई, सहदेव टुडू, अमित राणा, बंटी विश्वकर्मा, राजेश राम, प्रशांत बाउरी सहित बड़ी संख्या में यूनियन सदस्य एवं समर्थक उपस्थित थे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई,जिसे प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के बीच बेहतर औद्योगिक संबंधों की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर,पैदल जा रहे वृद्ध को रौंदा।

दोनों पैर और एक हाथ फ्रैक्चर, गया रेफर जिला प्रशासन से तेज...

नशेड़ी युवक की मारपीट से बुजुर्ग महिला की मौत।

बिजनौर । धामपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर सादा में शुक्रवार की शाम...

इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन मास्टर टूर्नामेंट का शुभारंभ।

रायबरेली : रायबरेली अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ ट्रेनिंग बीडी पाल्सन ने इंटरनेशनल...

महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 75 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को धनबाद नगर निगम...