समर्थकों में उत्साह,मजदूर हितों की रक्षा का संकल्प।
रांची/धनबाद : झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा के धनबाद जिलाध्यक्ष सूरज महतो को झारखंड मुक्ति मोर्चा से संबद्ध मजदूर संगठन झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का बीसीसीएल जोनल उपाध्यक्ष बनाया गया।रांची के कांके स्थित सीएमपीडीआई रवींद्र भवन में आयोजित यूनियन के 8वें अधिवेशन के समापन के बाद इसकी घोषणा की गई।इससे सूरज महतो के समर्थकों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी व उत्साह की लहर हैं।
यूनियन के महासचिव फागू बेसरा एवं उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से जारी पत्र में भरोसा जताया गया है कि सूरज महतो अपनी राजनीतिक दक्षता और संगठनात्मक अनुभव का उपयोग करते हुए मजदूर हितों की रक्षा करेंगे तथा कोयला उद्योग के विकास से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
सूरज महतो ने नई जिम्मेदारी दिए जाने पर पार्टी और यूनियन के वरीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि संगठन की मर्यादा और विश्वास को बनाए रखते हुए मजदूरों के हक और अधिकार की रक्षा के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि बीसीसीएल क्षेत्रों में विस्थापन सहित कई गंभीर समस्याएं मौजूद हैं,जिन्हें नीतिगत और संवेदनशील तरीके से समाधान की दिशा में ले जाने का प्रयास किया जाएगा।साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वरीय पदाधिकारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
Leave a comment