Home Breaking News Top News रोहिणी निगम जोन प्रशासन की नई पहल, अब गंदगी को ऐसे किया जायेगा साफ
Top Newsदिल्लीलाइफस्टाइल

रोहिणी निगम जोन प्रशासन की नई पहल, अब गंदगी को ऐसे किया जायेगा साफ

Share
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान के तहत उत्तरी दिल्ली नगर निगम वार्ड 53 में रोहिणी निगम जोन प्रशासन द्वारा गार्बेज कॉम्पेक्टर और पार्क बनाया गया। जहां एक ओर गार्बेज कॉम्पेक्टर में कूड़े कचरे को खाद में बदला जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर पार्क में लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट और सेल्फी स्पॉट बनता जा रहा है। रोहिणी निगम जोन प्रशासन ने लोगों से इस अभियान को सफल बनाये रखने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान से धीरे-धीरे आज पूरा देश जुड़ता जा रहा है। आज हर कोई इस अभियान में अपनी हिस्सेदारी दिखा रहा है ताकि पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार किया जा सके। जबकि दूसरी ओर लोगों के घरों से निकलने वाला कचरा स्वच्छ भारत अभियान में एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। इसी को देखते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम में आने वाले रोहिणी जोन के उपायुक्त के नेतृत्व में रोहिणी वार्ड 53 में एक गार्बेज कॉम्पेक्टर का निर्माण किया गया है। इस गार्बेज कॉम्पेक्टर के लगने से क्षेत्रवासियों को एकसाथ कई सुविधाएं मिल रही है। जहां एक ओर गार्बेज कॉम्पेक्टर से कूड़े कचरे को व्यवस्थित कर खाद में बदला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर साथ में ही एक स्वच्छ और सुंदर पार्क भी बनाया गया है। जो आस पास के लोगों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए रोहिणी जोन के उपायुक्त विवेक प्रकाश ने बताया कि हमने कुछ खास जगहों को चयनित किया जहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था। इसी फेहरिस्त में वार्ड 53 में रोहिणी साउथ थाने के पास एक गार्बेज कॉम्पेक्टर का निर्माण किया। रोहिणी जोन के उपायुक्त विवेक प्रकाश ने बताया कि इस गार्बेज कॉम्पेक्टर के माध्यम से हम खासतौर पर बच्चों तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं कि वह यहां से कुछ सीखने का प्रयास करें और अपने आस पास भी लोगों को जागरूक करने का काम करें।

रोहिणी जोन के उपायुक्त विवेक प्रकाश ने बताया कि आज यह पार्क पिकनिक स्पॉट बन रहा है। उन्होने बताया कि लोग यहां पर ना केवल घूमने आ रहे हैं बल्कि दूर दूर से लोग यहां पर सेल्फी लेने भी आ रहे हैं। उपायुक्त विवेक प्रकाश ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें, और राजधानी दिल्ली सहित समस्त भारतवर्ष को स्वच्छ और सुंदर रखने में प्रशासन का साथ दें। साथ ही उन्होने स्वच्छ सर्वेक्षण ऐप के माध्यम से लोगों को इस विषय पर सुझाव देने की अपील भी की है ताकि किसी भी तरह की कमी को दूर किया जा सके और दिल्ली को स्वच्छता के लिए अच्छे पायदान पर स्थान मिल सके।

फिलहाल इसमें कोई दो राय नहीं है कि दिल्ली को स्वच्छ रखने के लिए शासन और प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि दिल्ली को स्वच्छ दिल्ली हरित दिल्ली बनाया जा सके और इसी मकसद से उत्तरी दिल्ली नगर निगम के रोहिणी जोन में प्रशासन द्वारा इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। लिहाज़ा प्रशासन के साथ साथ हमारी भी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम भी प्रशासन के इस सराहनीय पहल में अपनी भागीदारी दिखाएं और दिल्ली को स्वच्छ रखने में शासन और प्रशासन का साथ दें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Gold Art के साथ अपने Interior को दें Luxury टच

Gold Art से अपने घर को दें शांति और भव्यता का अहसास—शानदार...

Vastu Tips:घर के द्वार के लिए 7 विपरीत पौधे और उनका प्रभाव

Vastu शास्त्र के अनुसार घर के प्रवेश द्वार पर इन 7 पौधों...

जानिए Organic Food और Regular Food में फर्क

Organic Food क्या है, इसमें और सामान्य खाने में क्या फर्क है,...

भारत की ये Coffee Varieties दुनिया में मचा रही धूम

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में भारतीय Coffee की तारीफ की।...