Home Breaking News Top News तेलंगाना के सीएम ने ‘कुत्तों’ से की प्रदर्शनकारी महिलाओं की तुलना, छिड़ा विवाद
Top Newsतेलंगाना

तेलंगाना के सीएम ने ‘कुत्तों’ से की प्रदर्शनकारी महिलाओं की तुलना, छिड़ा विवाद

Share
Share

तेलंगाना। सीएम के. चंद्रशेखर राव ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह की कुत्तों से तुलना करते हुए एक बयान दिया है। उनकी इस टिप्पणी पर विवाद छिड़ गया है और भविष्य में सूबे की राजनीति इस मुद्दे पर गर्मा सकती है। एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान के. चंद्रशेखर राव ने यह टिप्पणी की थी, जिस पर विपक्षी दल उनसे माफी की मांग कर रहे हैं।

नालगोंडा जिले के नागार्जुन सागर इलाके का यह मामला है। यहां एक सरकारी स्कीम के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जब सीएम संबोधित कर रहे थे तो कुछ लोग उन्हें ज्ञापन देना चाहते थे। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। इसकी अनुमति न मिलने पर लोग प्रदर्शन करने लगे थे।

इस प्रदर्शन पर बिफरे सीएम ने उनकी तुलना कुत्तों से कर दी। सीएम के. चंद्रशेखर राव ने कहा, ‘अब आपने अपना ज्ञापन दे दिया है और यहां से निकल जाएं। यदि आप यहां रुकना चाहते हैं तो फिर शांति बनाए रखें। आपकी बेहूदा हरकतों से कोई भी यहां डिस्टर्ब नहीं होगा। आप यहां बेवजह पीटे जाएंगे। अम्मा आप जैसे बहुत से कुत्ते देखे हैं। यहां से चले जाओ।’

सीएम के. चंद्रशेखर राव की इस टिप्पणी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मणिक्कम टैगोर ने उनकी आलोचना की है और माफी की मांग की है। टैगोर ने कहा, ‘तेलंगाना के सीएम ने प्रदर्शनकारी महिलाओं की तुलना कुत्तों से की है। यह न भूलें कि यह लोकतंत्र है और आप यहां इसलिए बैठे हैं क्योंकि महिलाएं यहां खड़ी हैं। वे हमारी बॉस हैं। के. चंद्रशेखर को इस पर माफी मांगनी चाहिए।’

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सर्पंचों का खौफनाक प्लान: 7 दिन में 500 सड़क कुत्तों को जहर देकर मार डाला, क्यों?

तेलंगाना के कामारेड्डी और हनामकोंडा में 7 दिनों में 500 सड़क कुत्तों...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

क्या बैंक से खुद कटेंगे चालान पैसे? तेलंगाना CM का सख्त प्लान, HYDRA पर भी KTR का तंज

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने ट्रैफिक चालान पर ऑटो-डेबिट सिस्टम का प्रस्ताव...

सायंपेट गांव का खौफनाक राज: 300 आवारा कुत्ते मारे गए, 9 पर केस- आखिर क्यों भड़का विवाद?

तेलंगाना के हनुमकोंडा में सायंपेट-अरेपल्ली गांवों में 300 आवारा कुत्तों को घातक...