Home तेलंगाना तेलंगाना : अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं 25 दिनों से जेल बंद किए गए दो मुर्गे  
तेलंगाना

तेलंगाना : अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं 25 दिनों से जेल बंद किए गए दो मुर्गे  

Share
Share

तेलंगाना में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां दो मुर्गे पिछले 25 दिन से जेल में बंद हैं। पूरा मामला जानकार आप हैरान रह जाएंगे। फिलहाल मुर्गे अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, कुछ सट्टेबाजों के चलते इन मुर्गों को जेल की हवा खानी पड़ रहा है। वहीं, जिन सट्टेबाजों को इन मुर्गों के साथ पकड़कर लाया गया था, वो तो जमानत पर छूट गए लेकिन ये मुर्गे जेल में रह गए।

मामला तेलंगाना के खम्मम का है, यहां मिदिगोंडा पुलिस स्टेशन के अंदर यह मुर्गे पिछले 25 दिनों से लॉकअप में बंद हैं। यहां की पुलिस ने इन्हें 10 जनवरी को पकड़ा था।

बता दें कि संक्राति त्योहार के दौरान मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था।  इस पर सट्टेबाजी हो रही थी। पुलिस ने इन सट्टेबाजों पर छापेमारी की और मौके से दस लोगों को गिरफ्तार किया। इसी के साथ पुलिस ने दो मुर्गे और बाइक भी जब्त की।

इसके बाद सट्टेबाज जमानत लेकर जेल से बाहर निकल गए लेकिन मुर्गों पर कोई भी अपना दावा बोलने नहीं आया।  इसलिए पुलिस ने मुर्गों को मामले के सबूत के तौर पर थाने में बंद कर दिया है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि इन मुर्गों को सिर्फ मामले की सुनवाई के बाद ही छोड़ा जा सकता है। मुर्गों को छोड़ने के आदेश मिलने के बाद इनकी बोली लगेगी और जो जितनी ज्यादा बोली लगाएगा उनको ये दोनों मुर्गे दे दिए जाएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सर्पंचों का खौफनाक प्लान: 7 दिन में 500 सड़क कुत्तों को जहर देकर मार डाला, क्यों?

तेलंगाना के कामारेड्डी और हनामकोंडा में 7 दिनों में 500 सड़क कुत्तों...

क्या बैंक से खुद कटेंगे चालान पैसे? तेलंगाना CM का सख्त प्लान, HYDRA पर भी KTR का तंज

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने ट्रैफिक चालान पर ऑटो-डेबिट सिस्टम का प्रस्ताव...

सायंपेट गांव का खौफनाक राज: 300 आवारा कुत्ते मारे गए, 9 पर केस- आखिर क्यों भड़का विवाद?

तेलंगाना के हनुमकोंडा में सायंपेट-अरेपल्ली गांवों में 300 आवारा कुत्तों को घातक...