Home Top News दिल्ली में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन लड़कों ने भाई को चाकू मारा
Top Newsदिल्ली

दिल्ली में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन लड़कों ने भाई को चाकू मारा

Share
Share

दिल्ली।कालकाजी इलाके में कथित तौर पर बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 3 लड़कों ने एक 17 वर्षीय लड़के की बुरी तरह पिटाई करने के बाद उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल लड़के को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

12वीं क्लास में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा और उसका भाई दोनों ही कालकाजी स्थित सर्वोदय विद्यालय नं-2 में पढ़ते हैं। स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोपहर करीब 1 बजे कुछ मनचले लड़कों ने छेड़छाड़ और बदतमीजी की थी।

आरोप है कि आरोपी लड़के अक्सर उसकी बहन का पीछा करते थे और उस पर अश्लील फब्तियां कसते थे। पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 307/354D/509/34 मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...

समाहरणालय सभागार से की गई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की शुरुआत

एडीएम लॉ एंड आर्डर ने किया लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण...