Home Top News भिवानी में कल पहुंचेंगे टिकैत-चढ़ूनी,इस बार न टूटे मंच इसलिए बनाया जा रहा पक्का
Top Newsहरियाणा

भिवानी में कल पहुंचेंगे टिकैत-चढ़ूनी,इस बार न टूटे मंच इसलिए बनाया जा रहा पक्का

Share
Share

हरियाणा। जींद में महापंचायत के दौरान हुई मंच टूटने की घटना के बाद किसान संगठनों ने सबक लिया है। रविवार काे सुबह 11 बजे होने वोली कितलाना टोल पर किसान महापंचायत में इस बार पक्का मंच बनाया जा रहा है। मंच बनाने का काम तेजी से चल रहा है। ईंट और मिट्टी के मंच पर अनेक लोग बैठ सकेंगे।

इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, यूनियन प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी सहित अनेक बढ़े किसान नेता पहुंचेंगे। इसमें आसपास के अनेक गांव के किसान भाग लेंगे। महापंचायत को लेकर धरना स्थल के पास के ग्राउंड को साफ किया गया है।

किसानों का आंदोलन तेजी से आगे बढ़ रहा है। शनिवार को किसानों ने टोल पर जाम लगाया है तो रविवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया है। टोल पर होने वाली इस महापंचायत में टिकैत और चढूनी के पहुंचने आंदोलन के और इस क्षेत्र में और तेज होने की उम्मीद है। पहले ही जिले के किसान नेता तेजी से आंदोलन भाग लेते हुए दस से ज्यादा जगह पर धरना दिए हुए हैं।

किसानों को लगातार प्रशासन भी समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह नहीं मान रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रविवार को होने वाली किसान महापंचायत के बाद आंदोलन के तेज होने की उम्मीद है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मॉडलिंग एंकरिंग में अच्छा काम कर रही हैं प्रियंका भारद्वाज

मुंबई – प्रियंका भारद्वाज जो की चंडीगढ़ की रहने वाली है।ओर प्रियंका...

आर्या ग्रुप ऑफ़ कंपनी के आर्या ओटी टी प्लेटफार्म का 1 लाख डाउनलोड से भी अधिक पूरा होने पर

आर्या ग्रुप ऑफ़ कंपनी के आर्या ओटी टी प्लेटफार्म का 1 लाख...

सावन के महीने के पहले दिन यानी कल एक बहुत ही शानदार कांसेप्ट पे बनी

सावन के महीने के पहले दिन यानी कल एक बहुत ही शानदार...

फ़िल्म द वॉलेट में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी एक्ट्रेस मिनी बंसल

फिल्म द वॉलेट में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी एक्ट्रेस मिनी बंसल...