Home Breaking News Top News दीपिका पादुकोण को ट्रोलर ने दी गाली, अभिनेत्री ने दिया मुहतोड़ जवाब
Top Newsमनोरंजन

दीपिका पादुकोण को ट्रोलर ने दी गाली, अभिनेत्री ने दिया मुहतोड़ जवाब

Share
Share

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण उन सितारों में शुमार हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े अलग अलग पहलुओं को सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। वहीं दीपिका ट्रोलर्स को भी जवाब देने में पीछे नहीं हटती हैं। ऐसे में एक बार फिर दीपिका ने एक ट्रोलर को करारा जवाब दिया है।

दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण को एक गलत मैसेज भेजा। ट्रोलर ने दीपिका को पर्सनल इनबॉक्स में गाली लिखकर भेजी। दीपिका ने इस सोशल मीडिया यूजर को इग्नोर करने की बजाय सीधे जवाब देना बेहतर समझा। दीपिका ने मैसेज का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ‘आपके परिवार और दोस्तों को आप पर काफी गर्व महसूस हो रहा होगा।’

दीपिका पादुकोण के इस जवाब का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीपिका पादुकोण का ये करारा जवाब फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। फैन्स का कहना है कि दीपिका ने एक तीर से दो निशाना मारे हैं, एक ओर उन्होंने खुद कोई गलत बात नहीं कही और दूसरी ओर ट्रोलर को सबक भी सिखा दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


बात दीपिका के प्रोफेशनल फ्रंट की करें ,तो उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। सबसे पहले दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ 83 में नजर आएंगी। कबीर खान निर्देशित फिल्म में दीपिका, कपिल देव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इसके साथ ही दूसरी ओर दीपिका इन दिनों शकुन बत्रा की अनटाइटिल्ड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

बता दें कि दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में भी नजर आएंगी। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आएंगी। इस फिल्म के बाद दीपिका पहली बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे, जो पहले ऋतिक के साथ बैंग बैंग और वॉर बना चुके हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

2029 से YouTube पर Oscars फ्री Live:TV से Digital शिफ्ट Film इंडस्ट्री के लिए क्या बदल देगा?

2029 से Oscars पहली बार YouTube पर फ्री, ग्लोबल लाइव स्ट्रीम होंगे।...

Dhurandhar ने कैसे तोड़े Box Office के सारे Record? 13 दिन में 450 Crore के करीब पहुँचने की पूरी कहानी

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की स्पाई–थ्रिलर Dhurandhar 13 दिन में 450...

हर Bigg Boss Winner को ‘Undeserving’ क्यों कहा जाता है?Gaurav Khanna Case से समझिए पूरा Game

Bigg Boss Winner के बाद Gaurav Khanna जैसे विनर्स को सोशल मीडिया...

Bigg Boss Telugu 9 Finale:Trophy कौन ले जाएगा?Top 5 फाइनलिस्ट की स्ट्रेंथ,वीकनेस और विनिंग चांसेज

Bigg Boss Telugu 9 Finale की ग्रैंड फिनाले नज़दीक है। कल्याण पदाला,...