Home Breaking News Top News सदस्यता अभियान के लिए TRS विधायक की अनूठी पहल, लड़की के जन्म पर अपने अस्पताल में देंगे मुफ्त इलाज की सुविधा
Top Newsदिल्लीराज्यराष्ट्रीय न्यूज

सदस्यता अभियान के लिए TRS विधायक की अनूठी पहल, लड़की के जन्म पर अपने अस्पताल में देंगे मुफ्त इलाज की सुविधा

Share
Share

अपने निर्वाचन क्षेत्र में तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) के सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए एक विधायक ने एक अनूठी पहल की है। विधायक थातिकोंडा राजायाह ने अपने अस्पताल में इलाज के लिए कई छूटों की घोषणा की है। लड़की के जन्म पर पूरी छूट देने की घोषणा की गई है।

विधायक ने कहा, लड़की के जन्म पर पूरी छूट दी जाएगी। वहीं, सभी प्रसवों पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अलावा मैं अपने अस्पताल से निर्वाचन क्षेत्र में मुफ्त एम्बुलेंस सेवा देने का वादा करता हूं। मैं प्रयोगशाला जांच, एक्स-रे और अन्य पर 30 प्रतिशत की छूट की घोषणा करता हूं। सभी कार्यों पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

उन्होंने कहा, लोगों को अपने विधायक के बारे में आश्वासन देने के लिए, मैं व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक गांव में जाऊंगा और इन सुविधाओं के बारे में समझाऊंगा।

तेलंगाना सत्तारूढ़ पार्टी टीआरएस ने हाल ही में 15-दिवसीय पार्टी सदस्यता अभियान शुरू किया है जो एक मार्च को समाप्त होगा। खुद को डॉक्टर बताने वाले विधायक ने कहा कि वह सदस्यता अभियान के सिलसिले में ‘टीआरएस वर्कर्स हेल्थ एंड वेलफेयर टूर’ शुरू करने जा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर,पैदल जा रहे वृद्ध को रौंदा।

दोनों पैर और एक हाथ फ्रैक्चर, गया रेफर जिला प्रशासन से तेज...

नशेड़ी युवक की मारपीट से बुजुर्ग महिला की मौत।

बिजनौर । धामपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर सादा में शुक्रवार की शाम...

इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन मास्टर टूर्नामेंट का शुभारंभ।

रायबरेली : रायबरेली अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ ट्रेनिंग बीडी पाल्सन ने इंटरनेशनल...

महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 75 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को धनबाद नगर निगम...