Home Top News कोहरे के कारण आपस में भिड़ीं दो बसें, यात्रियों में मचा हड़कंप
Top Newsउत्तर प्रदेश

कोहरे के कारण आपस में भिड़ीं दो बसें, यात्रियों में मचा हड़कंप

Share
Share

आगरा। उत्तर प्रदेश में भी तेज सर्दी के साथ कोहरे की मार पड़ने लगी है। इसके चलते हाइवे -एक्सप्रेसवे पर हादसों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है। दरअसल, सुबह घना कोहरा होने की वजह से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो बसें आपस में टकरा गईं।

टक्कर होने के बाद दोनों बसें डिवाइडर पर चढ़ गई। हालांकि राहत की बात ये रही कि बसों की रफ्तार कम थी, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन इस टक्कर के कारण कुछ यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके बाद अन्य यात्रियों को दूसरे बसों के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। ये हादसा आगरा जिले के थाना डौकी क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा बृहस्पतिवार सुबह आगरा जिले के थाना डौकी क्षेत्र में हुआ। घने कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे 100 मीटर दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। जिस कारण वाहन चालकों को अपने वाहन बहुत कम स्पीड से चलाने पड़ रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे डौकी क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार के पीछे चल रही बस के चालक को भी ब्रेक लगाने पड़ गए। इसी बीच पीछे से एक और यात्री बस आकर उससे टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बसें डिवाइडर पर चढ़ गईं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भोजपुरी फ़िल्म ये है स्वर्ग हमारा 4 जुलाई से आपके नजदीकी सिनेमा घरों मे प्रदर्शन को तैयार

भोजपुरी फ़िल्म ये है स्वर्ग हमारा 4 जुलाई से आपके नजदीकी सिनेमा...

ज्योना ज्योना राधे की रिकॉर्डिंग सफलता पूर्वक संपन्न हुई बॉलीवुड

गीत ज्योना ज्योना राधे की रिकॉर्डिंग सफलता पूर्वक संपन्न हुई बॉलीवुड गायिका...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान...