Home महाराष्ट्र उद्धव सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू का किया ऐलान
महाराष्ट्र

उद्धव सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू का किया ऐलान

Share
Share

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देख उद्धव सरकार ने पूरे महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। अब रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक लोगों के घर से निकलने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा शाम के समय एक साथ 4 लोगों के खड़े होने पर भी रोक लग गई है।

साथ ही होटल और रेस्टोरेंट में बैठकर खाने पर भी रोक लग गई है। हालांकि पैकिंग सुविधा चालू रहेगी। इसके अलावा महाराष्ट्र में सभी मॉल, पार्क, धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। फैसले में निर्देश हैं कि यहां किसी भी बड़े शूट के लिए भी अनुमति नहीं रहेगी। वहीं, उद्योग के लिए जल्द ही एसओपी जारी की जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री असलम शेख ने बताया कि, रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी। रेस्तरां आदि को केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी। कार्यालयों के लिए कर्मचारियों को घर से काम करना होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सतारा डॉक्टर आत्महत्या केस: पिता ने आरोपियों के लिए फाँसी की मांग की

महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक महिला सरकारी डॉक्टर की आत्महत्या मामले...

महाराष्ट्र में चार साल में 142 बाघ और 537 तेंदुए मरे, RTI में खुलासा

महाराष्ट्र में 2022 से 2025 के बीच 142 बाघ और 537 तेंदुए...

Maharashtra Monsoon Death: मानसून सत्र में 337 लोग बारिश-संबंधित दुर्घटनाओं में मरे – रिपोर्ट

Maharashtra में Monsoon के दौरान बारिश-संबंधित घटनाओं में 337 लोगों की मौत...