Home Breaking News Top News कार पर सक्सेना जी लिखना पड़ गया भारी, लखनऊ पुलिस ने काटा चालान
Top Newsउत्तर प्रदेश

कार पर सक्सेना जी लिखना पड़ गया भारी, लखनऊ पुलिस ने काटा चालान

Share
Share
लखनऊ। गाड़ियों पर जातिसूचक शब्द लिखा होने पर प्रतिबंध के बाद लखनऊ पुलिस ने रविवार को पहला चालान काटा है। नाका थाना पुलिस ने रविवार को जातिसूचक शब्द लिखने पर कानपुर के बिल्हौर निवासी आशीष सक्सेना की कार का चालान काटा। कार के पीछे सक्सेना जी लिखा था।
बता दें कि महाराष्ट्र के शिक्षक हर्षल प्रभु ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पत्र लिखकर कहा था कि उत्तर प्रदेश में दौड़ रहे जातिसूचक शब्द लिखे वाहन सामाजिक ताने बाने के लिए खतरा हैं और इन्हें बंद किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह शिकायत उत्तर प्रदेश सरकार को भेजी। इसके बाद मामले को संज्ञान लेकर अपर परिवहन आयुक्त ने जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों पर कार्रवाई के लिए प्रदेश के सभी जिलों के परिवहन अधिकारियों को आदेश जारी किए।

https://youtu.be/Ovn-MJ5pl2g

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

यूपी एक्साइज पॉलिसी से निवेशकों का जोर, 2025 में नए डिस्टिलरी प्लांट्स का बूम!

योगी सरकार की एक्साइज पॉलिसी 2025 से यूपी में बड़े निवेश: नए...

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक: बायोमेट्रिक सर्विलांस से घुसपैठियों का आधार-राशन बंद!

यूपी सरकार घुसपैठियों को आधार, राशन, आवास योजनाओं से रोकेगी। बायोमेट्रिक सर्विलांस,...

UP में SIR पर युद्ध मोड: योगी बोले – हर बूथ पर 10 वर्कर, कोई वोटर न छूटे!

योगी आदित्यनाथ ने BJP वर्कर्स को SIR पर फुल फोकस का आदेश...