Home उत्तर प्रदेश UP Weather News: नहीं थमेगा बर्फीली हवाओं का कहर, नहीं मिलेगी ठंड से राहत
उत्तर प्रदेशराज्य

UP Weather News: नहीं थमेगा बर्फीली हवाओं का कहर, नहीं मिलेगी ठंड से राहत

Share
Share

कानपुर। उत्तर भारत में अभी बर्फीली हवाओं का कहर जारी रहेगा। दस दिन बाद बुधवार को हांडकंपाती ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिली लेकिन गुरुवार की सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई। सुबह एवं शाम को ठंड से बचने के लिए लोग आग ताप कर जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि 4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ठंड का सितम नहीं होगा खत्म
सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय का कहना है कि 14 जनवरी तक धूप निकलने की संभावना नहीं है। इसके बाद धूप निकलेगी लेकिन बर्फीली हवाओं का सितम खत्म नहीं होगा। इससे लोगों को ठंड से जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस बीच अधिकतम तापमान एक झटके में छह डिग्री लुढ़ककर 13.4 पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस बार पड़ रही कड़ाके की ठंड ने हिलाकर रख दिया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

14 जनवरी के बाद धूप निकलने की उम्मीद
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 14 जनवरी तक धूप निकलने की संभावना नहीं है। इसके बाद धूप निकलेगी लेकिन बर्फीली हवाओं का कहर और भी बढ़ जाएगा। इससे लोगों को ठंड से जल्द राहत नहीं मिलेगी। पहली से 10 जनवरी तक कोहरे की वजह से सूरज ठीक से निकल नहीं पाया। बुधवार का दिन छोड़ दें तो बाकी दिन लोग धूप के लिए तरसते रहे। मौसम विभाग के अनुसार इन 11 दिनों में पांच घंटे ही ठीक से सूरज के दर्शन हुए हैं।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अभी कोहरा और होगा घना
मौसम विभाग के मुताबिक हाई क्लाउड अभी बने रहेंगे। सुबह और रात में घना कोहरा छाया रहेगा। गुरुवार की सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे की वजह से सुबह निकलने वाले मॉर्निंग वाकर्स न के बराबर ही निकल रहे हैं। वहीं कोहरे की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिजनौर के बैराज रोड पर मेरठ पौड़ी हाईवे 119 पर निर्माणधीन पुल भर भरा कर गिर पड़ा

बिजनौर के बैराज रोड पर मेरठ पौड़ी हाईवे 119 पर निर्माणधीन पुल...

बाबरी मस्जिद की शहादत को एएमयु छात्रों ने ब्लैक डे मना कर किया याद

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जुमे की नमाज के बाद...

रायबरेली में दबंगों पर जरा भी पुलिस का खौफ नहीं

रायबरेली में दबंगों पर जरा भी पुलिस का खौफ नजर नहीं आ...

6 दिसंबर को लेकर अलीगढ़ पुलिस हाई अलर्ट पर

6 दिसंबर को लेकर अलीगढ़ पुलिस हाई अलर्ट पर ड्रोन कैमरे से...