Home Breaking News Top News उर्मिला ने कॉपी किया कंगना रनौत की साड़ी का लुक, देखें; कौन लग रहा है सबसे खूबसूरत?
Top Newsमनोरंजन

उर्मिला ने कॉपी किया कंगना रनौत की साड़ी का लुक, देखें; कौन लग रहा है सबसे खूबसूरत?

Share
Share

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का हमेशा पंगा मोड ऑन ही रहता है, जिसके चलते उन्होंने अब तक कई मशहूर हस्तियों को अपनी तीखी टिप्पणियों का निशाना बनाया हैं। हाल ही में कंगना रनौत बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर  के साथ भी पंगा लेती नजर आई थी।

लेकिन जब बात फैशन की आती है दोनों का पंसद काफी हद तक एक जैसी नजर आती है। साड़ी के फैशन में तो दोनों की एक जैसी ही पसंद है ये कहा जा सकता है। ऐसा हम इसलिए कह सकते हैं क्योकि दोनों को एक जैसी साड़ी में स्पॉट किया जा चुका है।

ये मौका था अभिनेत्री कंगना रनौत सोनम कपूर के रिसेप्शन में पहुंची थीं। साल 2018 में जब कंगाना सिल्क की साड़ी पहने नजर आई थी। कंगना का लुक उस वक्त खूब सुर्खियों में रहा था। वहीं उर्मिला को भी ये साड़ी इतनी पसंद आई कि उन्होंने भी इसे अपनी वॉर्डरोब में जगह दे दी।

उर्मिला ने ये साड़ी महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के वेडिंग रिसेप्शन पर पहनी थी। जब उर्मिला मातोंडर सिल्क की साड़ी पहने पहुंची तो हर किसी की नजर उनपर थम गई थी। उर्मिला का ये लुक फैंस को कंगना की याद दिला रहा था।

वैसे आपको बता दें कंगना रनौत फैशन के मामले में ट्रेंड सेटर हैं। कंगना अक्सर ही अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती दिखाई देती हैं, हालांकि जब बात सबसे ज्यादा फेवरेट पहनावे की आती है तो कंगना को साड़ियां सबसे ज्यादा पसंद हैं। तमाम इवेंट्स से लेकर सफर के दौरान कंगना साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं।

तो वहीं उर्मिला मातोंडकर भी कई त्योहार और बॉलीवुड पार्टीज में अपने साड़ी लुक से सबको हैरान कर ही देती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना इन दिनों अपने आने वाले फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं और उर्मिला राजनीति अपना हाथ आजमा रही हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

2029 से YouTube पर Oscars फ्री Live:TV से Digital शिफ्ट Film इंडस्ट्री के लिए क्या बदल देगा?

2029 से Oscars पहली बार YouTube पर फ्री, ग्लोबल लाइव स्ट्रीम होंगे।...

Dhurandhar ने कैसे तोड़े Box Office के सारे Record? 13 दिन में 450 Crore के करीब पहुँचने की पूरी कहानी

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की स्पाई–थ्रिलर Dhurandhar 13 दिन में 450...

हर Bigg Boss Winner को ‘Undeserving’ क्यों कहा जाता है?Gaurav Khanna Case से समझिए पूरा Game

Bigg Boss Winner के बाद Gaurav Khanna जैसे विनर्स को सोशल मीडिया...

Bigg Boss Telugu 9 Finale:Trophy कौन ले जाएगा?Top 5 फाइनलिस्ट की स्ट्रेंथ,वीकनेस और विनिंग चांसेज

Bigg Boss Telugu 9 Finale की ग्रैंड फिनाले नज़दीक है। कल्याण पदाला,...