अलीगढ़ के मामू भांजे में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहा अतिक्रमण अभियान के तहत परिवर्तन दल द्वारा व्यापारियों के साथ लाठी चार्ज व अभद्र भाषा का किया गया प्रयोग
अलीगढ़ : अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क के मामू भांजे में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के तहत नगर निगम परिवर्तन दल द्वारा व्यापारियों के साथ लाठी चार्ज व अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।व्यापारियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि नगर निगम विशेष समुदाय को टारगेट कर अतिक्रमण अभियान चला रही है।हमारी दुकान नाले के अंदर है, उसके बावजूद भी नगर निगम द्वारा हमारी दुकानों पर बिना कोई नोटिस दिए बुलडोजर चलाया गया है। अतिक्रमण चलना है तो वह बिना भेदभाव के चलाया जाए। व्यापारियों द्वारा बताया गया नगर निगम परिवर्तन दल को किसने यह अधिकार दिया कि वह लाठी चार्ज करें और व्यापारियों के साथ मारपीट करें।
Leave a comment