Home उत्तर प्रदेश मैं डिंपल यादव… लोकसभा में यूं शपथ लेने पहुंचीं मैनपुरी की नई सांसद, देखिए तस्‍वीरें
उत्तर प्रदेश

मैं डिंपल यादव… लोकसभा में यूं शपथ लेने पहुंचीं मैनपुरी की नई सांसद, देखिए तस्‍वीरें

Share
Share

मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने बड़ी जीत दर्ज की थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए इस चुनाव में डिंपल यादव ने 2,88,461 वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को पराजित किया। डिंपल यादव को 618120 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी 329659 वोट ही प्राप्त कर सके। यादव परिवार की एक मात्र लोकसभा में सपा की सांसद हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें शपथ ग्रहण कराई।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में मिली थी बड़ी जीत
मैनपुरी लोकसभा सीट के अपने गढ़ में सपा ने गुरुवार को 2.88 लाख मतों से ज्यादा के अंतर से प्रचंड जीत हासिल की। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में उनकी पुत्रवधू डिंपल यादव ने परिवार की राजनीतिक विरासत को तो बरकरार रखा ही, जीत का नया कीर्तिमान भी गढ़ दिया। यह भी प्रमाणित कर दिया कि मुलायम का यह गढ़ ढहाना भाजपा के लिए अभी बहुत दूर की कौड़ी है। क्योंकि मुलायम सिंह का अखाड़ा कहे जाने वाले इस क्षेत्र के चुनाव में डिंपल की जीत उनसे भी आगे निकल गई।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शपथ-पत्र पर हस्‍ताक्षर

मैनपुरी की पहली महिला सांसद बनीं डिंपल यादव
लोकसभा सीट पर जीत का रिकार्ड बनानी वाली डिंपल ने मैनपुरी की पहली महिला सांसद बनकर भी इतिहास रचा है। उनसे पहले कभी कोई महिला प्रत्याशी जीत की देहरी तक नहीं पहुंच सकी थी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर वर्ष 1999 के चुनाव तक कोई महिल प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ी थी। पहली बाद वर्ष 2004 में कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी के रूप सुमन चौहान को लड़ाया गया। उनको पराजय हासिल हुई थी और जमानत भी नहीं बचा सकीं थी।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वर्ष 2009 में भाजपा ने तृप्ति शाक को प्रत्याशी बनाया, परंतु उनकी भी जमानत जब्त हुई। वर्ष 2014 के चुनाव में बसपा की टिकट पर लड़ी डॉ. संघ मित्रा मौर्य तीसरे स्थान तक पहुंची, परंतु जमानत फिर भी न बची। उस चुनाव में निर्दलीय मैदान में उतरी राजेश्वरी की जमानत जब्त हो गई थी। इस उपचुनाव में सपा से डिंपल यादव और निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा देवी, दो महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को पराजित कर पहली महिला सांसद बनने का गौरव हासिल किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिजनौर के बैराज रोड पर मेरठ पौड़ी हाईवे 119 पर निर्माणधीन पुल भर भरा कर गिर पड़ा

बिजनौर के बैराज रोड पर मेरठ पौड़ी हाईवे 119 पर निर्माणधीन पुल...

बाबरी मस्जिद की शहादत को एएमयु छात्रों ने ब्लैक डे मना कर किया याद

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जुमे की नमाज के बाद...

रायबरेली में दबंगों पर जरा भी पुलिस का खौफ नहीं

रायबरेली में दबंगों पर जरा भी पुलिस का खौफ नजर नहीं आ...

6 दिसंबर को लेकर अलीगढ़ पुलिस हाई अलर्ट पर

6 दिसंबर को लेकर अलीगढ़ पुलिस हाई अलर्ट पर ड्रोन कैमरे से...