Home Breaking News उत्तरप्रदेश :आज प्रयागराज पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, संगम में करेंगी स्नान
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

उत्तरप्रदेश :आज प्रयागराज पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, संगम में करेंगी स्नान

Share
Share

उत्तरप्रदेश। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी वाड्रा आज पांच घंटे प्रयागराज में गुजारेंगी। प्रियंका सुबह 10 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी व शाम तीन बजे उनका वापसी का विमान है।

प्रयागराज में वह आनंद भवन व मनकामेश्वर मंदिर जाएंगी। इसके साथ ही संगम स्नान व मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव के पूजन व आरती में भी शामिल हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका अपने दोनों बच्चों के साथ प्रयागराज आएंगी।

कांग्रेस महासचिव के मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में आने का प्रोटोकॉल प्रशासन को मिल गया है। सुबह 10 बजे वह चार्टर प्लेन से प्रयागराज आएंगी। 11 बजे आनंद भवन पहुंचेंगी। आनंद भवन में उनके साथ उनके दोनों बच्चे भी रहेंगे। पति राबर्ट वाड्रा इस दौरान साथ होंगे कि नहीं इस बारे में पूछने पर पार्टी पदाधिकारी कुछ नहीं कह सके।

बताया जा रहा है कि आनंद भवन में ट्रस्ट के कुछ काम से प्रियंका दो घंटे ठहरेंगी। आनंद भवन में कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रियंका से मुलाकात कर सकते हैं। दोपहर एक से तीन बजे तक प्रियंका को संगम क्षेत्र में रहेंगी। इस दौरान वो मनकामेश्वर मंदिर परिसर में दोपहर एक बजे द्वारकाशारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मुलकात करेंगी।

मंदिर परिसर में भगवान का पूजन, आरती व भंडारा होगा। इसमें भी वो शामिल हो सकती हैं। प्रियंका दोपहर का भोजन यहीं पर करेंगी। शाम तीन बजे बमरौली एयरपोर्ट से वापसी करेंगी। एडीएम सिटी एके कनौजिया ने प्रियंका के प्रयागराज आने की पुष्टि की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पति के ही चाचा के बेटे से महिला के हो गए अवैध संबंध

महिला ने साज़िश रचकर पति की करा दी हत्या प्रेमी ने गोली...

ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुआ पथराव,4 लोग घायल

अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के नीवरी मोड़ पर ट्रैक्टर खड़ा करने...

कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की 10 बाइक के साथ 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

सुलतानपुर । पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा...