Home उत्तर प्रदेश कृषि कानूनों का किसानों ने जमकर किया विरोध, जगह-जगह फूंके सरकार के पुतले
उत्तर प्रदेश

कृषि कानूनों का किसानों ने जमकर किया विरोध, जगह-जगह फूंके सरकार के पुतले

Share
Share

मेरठ। पश्चिमी यूपी के जिलों में किसान आज केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में काला दिवस मना रहे हैं। वहीं, मेरठ में किसानों ने अपने घरों, ट्रैक्टरों पर काले झंडे लगाकर विरोध जताया है और मोदीपुरम क्षेत्र के सिवाया टोल प्लाजा पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया है।

बता दें कि टोल प्लाजा के साथ-साथ परतापुर के घोपला गांव में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। इस मामले की सूचना मिलने पर परतापुर पुलिस गांव में पहुंची तो भाकियू कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार के विरोध में अपने घरों व वाहनों पर काले झंडे लगाकर कृषि कानूनों का विरोध किया। किसानों ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार बिल्कुल बेकार है। इस सरकार ने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया। वैसे तो बड़े-बड़े वादे और दावे यह सरकार कर रही थी लेकिन उसके मुकाबले किसानों के हक में कुछ फैसला नहीं आया है। लेकिन जब तक सरकार तीनों किसी कानून भी वापस नहीं लेगी तो हम किसान लोग ऐसे ही धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव मेरठ विनेश प्रधान, श्यामवीर तलियान, रंजीत सिंह, धर्मबीर, अनिल, कल्लू, रामपाल ओमबीर, अमित, जगबीर, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट– शाहिद मंसूरी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

शाह जमाल क्षेत्र में रसोई गैस का संकट,रमजान और ईद से पहले बढ़ी लोगों की परेशानी।

अलीगढ़। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे...

आईटीआई रोड पर मृत मिला गौवंश, करणी सेना ने किया विरोध प्रदर्शन।

अलीगढ़ । थाना बन्ना देवी क्षेत्र के आईटीआई रोड पर बुधवार को...

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में सौंपा ज्ञापन।

अलीगढ़ कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये...

जिला कोर्ट परिसर में लगी भीषण आग।

कानपुर देहात । जिला कोर्ट परिसर में भीषण आग लग गई।जिससे इलाके...