Home उत्तर प्रदेश चक्रवाती तूफान ‘यास’ का असर, मुरादाबाद में तीन मंजिला मकान जमींदोज
उत्तर प्रदेश

चक्रवाती तूफान ‘यास’ का असर, मुरादाबाद में तीन मंजिला मकान जमींदोज

Share
Share

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सुबह आए तूफान और बारिश के बाद शहर के कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ ही थाना मझोला क्षेत्र में एक तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया। गिरने वाले मकान के बराबर में ही बना हुआ दूसरा मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि तेज हवाओं के कारण गिरे दोनों ही मकानों में कोई रहने वाला नही था। दोनों ही मकानों में ताला लगा हुआ था, वहीं कई इलाकों में पेड़ गिरने से यातायात भी रुक गया है। वन विभाग और नगर निगम अभियान चलाकर बंद हुये रास्तों को जेसीबी मशीन खाली करा रहा है।
बता दें कि मुरादाबाद में मंगलवार तड़के आये तूफान व तेज़ बारिश से थाना मझौला क्षेत्र के काशीराम नगर कॉलोनी के पास अर्धनिर्मित तीन मंजिला मकान गिर गया।  गिरने वाले मकान के मलबा पास में ही बने दो मंज़िला मकान को भी अपने साथ लेकर गिर गया।  हादसे के वक़्त दोनों ही मकान में कोई भी मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं तेज़ हवाओ और बारिश से कई ईलाक़ों में बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से भी कई ईलाक़ों के रास्ते बंद हो गये। नगर निगम और वन विभाग की टीम जेसीबी मशीन की मदद से सड़कों को साफ़ कर यातायात सुचारू बनाने में जुटी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

शाह जमाल क्षेत्र में रसोई गैस का संकट,रमजान और ईद से पहले बढ़ी लोगों की परेशानी।

अलीगढ़। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे...

आईटीआई रोड पर मृत मिला गौवंश, करणी सेना ने किया विरोध प्रदर्शन।

अलीगढ़ । थाना बन्ना देवी क्षेत्र के आईटीआई रोड पर बुधवार को...

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में सौंपा ज्ञापन।

अलीगढ़ कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये...

जिला कोर्ट परिसर में लगी भीषण आग।

कानपुर देहात । जिला कोर्ट परिसर में भीषण आग लग गई।जिससे इलाके...