Home उत्तर प्रदेश माघ पूर्णिमा आज : प्रयागराज में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा
उत्तर प्रदेशधर्मराष्ट्रीय न्यूज

माघ पूर्णिमा आज : प्रयागराज में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

Share
Share

प्रयागराज। प्रयागराज में आज माघ पूर्णिमा के मौके पर गंगा-यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इस मौके पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

बता दें कि मेला परिसर में साफ-सफाई और कोरोना प्रोटोकाल के पालन की विशेष व्यवस्था की गई है। सनातन परंपरा के सम्मान में सीएम योगी आदित्यनाथ के इस पहल की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। इसके पहले मौनी अमावस्या के स्नान पर्व और 2019 के कुंभ में भी सरकार ने तीर्थराज प्रयाग में संगम स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं के सम्मान में पुष्प वर्षा की थी।

साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान भी पश्चिमी यूपी और प्रयागराज में श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी। अपनी आस्था, परंपरा, संस्कृति और श्रद्धा को इस तरह सम्मानित करने की अभिनव पहल योगी सरकार ने पहली बार कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों पर की थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को माघ पूर्णिमा की शुभकामना दी। उन्होंने कहा है कि व्रत और दान की महत्ता को प्रकट करता यह पावन पर्व सभी के लिए मंगलकारी हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चैती छठ 2026 कब से? 22 मार्च नहाय-खाय से धन्य जीवन का राज खुल जाएगा!

चैती छठ पूजा 2026: 22-25 मार्च नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक! 36...

अशोक अष्टमी व्रत 2026 कब? 26 मार्च को दुख भगाने का चमत्कारिक फॉर्मूला!

यह व्रत सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि वैज्ञानिक भी है। आयुर्वेद में अशोक...

170 टन का इंजीनियरिंग चमत्कार: नाथद्वारा हनुमान मूर्ति का पूरा रहस्य!

नाथद्वारा में 131 फीट हनुमान प्रतिमा का उद्घाटन 26 मार्च 2026 को...

यमुना छठ 2026 कब? 24 मार्च को नदी देवी की कृपा से पाप धोएं!

यमुना छठ 2026 24 मार्च को! षष्ठी तिथि समय, पूजा विधि, मथुरा-वृंदावन...