Home उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव की हुई हार, बीजेपी के टिकट पर लड़ा था चुनाव
उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव की हुई हार, बीजेपी के टिकट पर लड़ा था चुनाव

Share
Share

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार बड़े-बड़े चेहरे मैदान में थे, जि‍न पर सभी की निगाहें टिकी थीं। इन बड़े चेहरों में से एक समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह की भतीजी संध्‍या यादव भी शामिल थीं।

संध्‍या यादव ने परिवार से बगावत कर बीजेपी के टिकट से मैनपुरी में जिला पंचायत सदस्‍य का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में संध्‍या यादव को करारी शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। संध्‍या यादव पूर्व सांसद धर्मेंद यादव की बड़ी बहन हैं और उन्‍होंने बीजेपी के टिकट पर वार्ड संख्या 18 से चुनाव लड़ा था। सपा नेता प्रमोद यादव की पत्नी ने उन्‍हें मात दी है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

सपा का दबदबा बरकरार

बता दें कि मैनपुरी में 30  सदस्यों के लिए मतों की गिनती जारी है।  अभी तक के परिणाम और रुझानों में समाजवादी पार्टी का वर्चस्व दिख रहा है। 30 में से 5 सीटें सपा जीत चुकी है और 11 पर आगे चल रही है। बीजेपी दो सीटें जीत चुकी है और चार सीटों पर आगे चल रही है। पांच सीटों पर निर्दलीय भी आगे हैं। वहीं, बसपा का खाता नहीं खुला है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

शाह जमाल क्षेत्र में रसोई गैस का संकट,रमजान और ईद से पहले बढ़ी लोगों की परेशानी।

अलीगढ़। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे...

आईटीआई रोड पर मृत मिला गौवंश, करणी सेना ने किया विरोध प्रदर्शन।

अलीगढ़ । थाना बन्ना देवी क्षेत्र के आईटीआई रोड पर बुधवार को...

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में सौंपा ज्ञापन।

अलीगढ़ कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये...

जिला कोर्ट परिसर में लगी भीषण आग।

कानपुर देहात । जिला कोर्ट परिसर में भीषण आग लग गई।जिससे इलाके...