Home उत्तर प्रदेश सम्भल में किसानों का चक्का जाम,  पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
उत्तर प्रदेश

सम्भल में किसानों का चक्का जाम,  पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

Share
Share

सम्भल। कृषि कानूनों के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों ने आज अनूपशहर सम्भल रोड जाम कर दिया। मौके पर किसानों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के कार्यकर्ता ग्राम नारंगपुर पहुंचे। जहां, उन्होंने एक बैठक कर किसानों से कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे। साथ ही कहा कि जब तक ये काले कानून वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

बैठक के बाद किसानों ने सम्भल अनूपशहर मार्ग को जाम कर दिया। लगभग एक घंटा जाम लगे रहने से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अलग-अलग टाइम पर आई एंबुलेंस को किसानों ने खुद रास्ता देकर उन्हें निकलवाया।

इस दौरान बैठक में भी एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला के एक महिला किसान कार्यकर्ता अपने तीन साल के बच्चे को गोदी में लेकर आंदोलन में शामिल रही। जाम के दौरान एसडीएम दीपेंद्र यादव व क्षेत्रअधिकारी अरुण कुमार मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, मगर किसान कार्यकर्ता नहीं माने। किसानों ने एक घंटे तक रोड को जोम किए रखा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का दौरा।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे...

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन।

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन, पुतला दहन...

दलितों की बारात पर पथराव, जातिगत गाने को लेकर हुआ बवाल कई वाहन क्षतिग्रस्त।

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना जवाँ क्षेत्र के...