रायबरेली : रायबरेली अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ ट्रेनिंग बीडी पाल्सन ने इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन मास्टर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।शहर के मठिया में स्थित गोल्ड स्मिथ स्पोर्ट्स अकादमी में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ियों का मेला लगा हुआ हैं।यह टूर्नामेंट 31 जनवरी से शुरू होकर 4 फरवरी तक चलेगा।इस इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन मास्टर टूर्नामेंट में अमेरिका, बेल्जियम, कनाडा के साथ देश के लगभग 200 टेनिस खिलाड़ी प्रतिभागी हैं।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक बीडी पाल्सन ने टेनिस खेल कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया एवं शुभकामनाएं दी।इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश टेनिस फेडरेशन के सचिव पुनीत अग्रवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहें।
Leave a comment