Home उत्तर प्रदेश रील को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प,पथराव में कई घायल।
उत्तर प्रदेशराज्य

रील को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प,पथराव में कई घायल।

Share
Violent clash between two parties over reels, many injured in stone pelting.
Share

अलीगढ़ । जनपद के थाना रोरावर क्षेत्र के गांव तालसपुर में शुक्रवार शाम एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो रील को लेकर शुरू हुआ। विवाद देखते ही देखते पथराव और मारपीट में बदल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक द्वारा दूसरे युवक को गाली देने का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, 21 मार्च 2026 को शाम करीब 6 बजे ग्राम तालसपुर से झगड़े की सूचना मिलने पर थाना रोरावर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। जांच में सामने आया कि विवाद एक ही परिवार/घर के दो पक्षों के बीच था, जो वीडियो रील को लेकर बढ़ गया।

घटना में घायल दो लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि मौके पर स्थिति अब पूरी तरह शांत है और कानून-व्यवस्था कायम है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

19.50 लाख की ठगी,आरोपी गिरफ्तार।

धनबाद । रविवार को सरायढेला थाना अंतर्गत जगजीवन नगर निवासी मनोज प्रसाद...

एनटीपीसी,अडाणी और सीसीएल जैसी कंपनियों को सरकार दे रही हैं संरक्षण – पूर्व विधायक

सरकार और कांग्रेस पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप। रांची । हजारीबाग के...

नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला व डॉ स्वतंत्र कुमार का अभिनंदन।

धनबाद । रविवार को बाघमारा अंचल चित्रगुप्त महापरिवार ट्रस्ट के दर्जनों महिला,...

जलसहियाओं ने मनाया विश्व जल दिवस।

धनबाद । मधुबन थाना क्षेत्र में टुण्डू पंचायत अंतर्गत माझलीटांड छठ घाट...