Home उत्तर प्रदेश अकबरपुर तहसील अधिवक्ता समिति अध्यक्ष पद के चुनाव में विपिन चंद्र दीक्षित की बड़ी जीत।
उत्तर प्रदेशराज्य

अकबरपुर तहसील अधिवक्ता समिति अध्यक्ष पद के चुनाव में विपिन चंद्र दीक्षित की बड़ी जीत।

Share
Share

कानपुर देहात । अकबरपुर तहसील में अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में विपिन चंद्र दीक्षित ने शानदार जीत दर्ज की है। विपिन चंद्र दीक्षित ने 169 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमित श्रीवास्तव को 94 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।

जैसे ही चुनाव परिणाम घोषित हुए, तहसील परिसर जश्न में डूब गया। विजयी प्रत्याशी विपिन चंद्र दीक्षित को अधिवक्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जमकर जश्न मनाया गया और खुशी में पटाखे भी फोड़े गए।

अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। पूरे तहसील परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
विजय के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन चंद्र दीक्षित ने तहसील में मौजूद सभी अधिवक्ताओं के चैंबरों में जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें समर्थन देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
अधिवक्ता समिति अकबरपुर के चुनाव में विपिन चंद्र दीक्षित की इस जीत को अधिवक्ताओं की एकजुटता और विश्वास की जीत माना जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जिले में NCERT की किताबों को लेकर विद्यालय संचालक परेशान, ACM को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग

अलीगढ़ । जिले में एनसीईआरटी की किताबों को लेकर विद्यालय संचालक बेहद...

बड़की बौआ में दामोदर बाबा के भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ...

गुड फ्राइडे के अवसर पर 3 लाख 52 हजार 326 बहनों को मिली मार्च महीने की राशि।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना। धनबाद । राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड...

एसआईआर की प्रक्रिया में सभी नागरिक निभाएं सक्रिय भागीदारी।

धनबाद । भारतवर्ष में 9वीं बार हो रहे विशेष ग्रहण पुनरीक्षण (एसआईआर)...