Home उत्तराखंड धर्मनगरी हरिद्वार में जंगली जानवरों का आतंक, मकान की छत पर गुलदार के आने से दहशत
उत्तराखंड

धर्मनगरी हरिद्वार में जंगली जानवरों का आतंक, मकान की छत पर गुलदार के आने से दहशत

Share
Share

हरिद्वार। धर्म नगरी हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों का निकलना लगातार जारी है। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र अंतर्गत जगजीतपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक मकान की छत पर गुलदार आने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया।

जगजीतपुर क्षेत्र के मातृ सदन आश्रम रोड पर स्थित एक मकान की छत पर शनिवार देर रात गुलदार आ गया। गुलदार के आने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने छत पर बैठे गुलदार का वीडियो बनाकर वन विभाग को सूचना दी। बता दें कि हरिद्वार जिले में कोरोना कर्फ्यू के कारण लोग घरों में हैं, मगर घरों में भी लोग अब दहशत में जीने को मजबूर है, क्योंकि हरिद्वार के कई क्षेत्रों में जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में आतंक का पर्याय बन रहे हैं।

वन विभाग इन जंगली जानवरों को रिहायशी इलाकों में आने से रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। कल लालढांग क्षेत्र में हाथी द्वारा 2 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था तो वहीं, देर रात कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर मैं रिहायसी इलाके में गुलदार के आने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि गुलदार ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

गुलदार के रिहायशी इलाके में आने से स्थानीय निवासी डर के साए में जीने को मजबूर है। जंगली जानवरों को रिहायशी इलाकों में आने से रोकने के वन विभाग द्वारा लाख दावे किए जाते हैं, मगर वन विभाग के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं और जंगली जानवर बेरोकटोक रिहायशी इलाकों में आतंक मचा रहे हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि वन विभाग द्वारा जंगली जानवरों को रिहायशी इलाकों में आने से रोकने के लिए क्या इंतजाम किए जाते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...