Home उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग पर भड़के जसपुर विधायक, कार्यप्रणाली पर उठाया सवाल
उत्तराखंड

स्वास्थ्य विभाग पर भड़के जसपुर विधायक, कार्यप्रणाली पर उठाया सवाल

Share
Share

जसपुर। कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान ने जसपुर के स्वास्थ्य महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। आज जसपुर के सरकारी अस्पताल में पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने कोविड काल में कार्य कर रहे अस्पताल कर्मियों को पुष्प भेंट कर उनका उत्साह वर्धन किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले वर्ष विधायक निधि से 15 लाख रुपये स्वास्थ्य विभाग को जसपुर अस्पताल के लिये दिए। उसमें से स्वास्थ्य विभाग ने एक एम्बुलेंस खरीद कर दे दी, जबकि शेष बची सात लाख से अधिक की धनराशि का उपयोग आज तक नहीं किया गया, जबकि अस्पताल को बेड सहित कई अन्य जरूरी सामान चाहिये।  जिसके लिये अब उनके द्वारा पुनः विधायक निधि से दस बेड, 20 सिलेंडर व ऑक्सीमीटर  खरीदे जाने का प्रस्ताव दिया है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एक साल में भी नहीं सोच पाया कि जसपुर अस्पताल में किस किस चीज की आवश्यकता है। आज महामारी के दौरान अस्पताल में बेड नहीं है, लोग परेशान हो रहे हैं।

रिपोर्ट- प्रदीप श्रीवास्तव

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...