Home उत्तराखंड हरिद्वार : ड्रग इंस्पेक्टर ने की छापेमारी, मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप  
उत्तराखंड

हरिद्वार : ड्रग इंस्पेक्टर ने की छापेमारी, मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप  

Share
Share

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र के दादुपुर समेत कई जगहों पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने आज छापेमारी की। ड्रग इंस्पेक्टर की इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालको में हड़कंप मच गया।

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि इन क्षेत्रों से लगातार ओवर रेटिंग, बिना किसी डॉक्टर के द्वारा लिखी दवाओं की बिक्री के साथ अन्य कई शिकायते लगातार मिल रही थी। कोरोना काल में कोई चूक ना हो, जिसकों ध्यान में रखकर छापेमारी की कार्रवाई की गई है।

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया की आज छापेमारी को दौरान एक दो मेडिकल और क्लिनिक ऐसे भी देखने को मिले, जिनके पास लाइसेंस या संबंधित कागजात नहीं थे या फिर उन्होंने अप्लाई किया हुआ है। ऐसे मेडिकल स्टोर व क्लीनिकों को भी विभागीय कार्रवाई करते हुए दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा की अगर दिशा-निर्देश का पालन नहीं करते हैं तो उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया की दादुपुर में दो मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया गया।

रिपोर्ट- अरुण कुमार

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...