Home उत्तराखंड ऋषिकेश : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा- IDPL में 24 मई से शुरू होगा अस्थाई कोविड अस्पताल
उत्तराखंड

ऋषिकेश : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा- IDPL में 24 मई से शुरू होगा अस्थाई कोविड अस्पताल

Share
Share

ऋषिकेश। कोविड-19 से पीड़ित मरीजों को भर्ती करने के लिए आईडीपीएल में डीआरडीओ के द्वारा तैयार किए जा रहे अस्थाई अस्पताल का शुभारंभ 24 मई को होगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निरीक्षण के बाद आज यह जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री ने निरीक्षण के दौरान डीआरडीओ के अधिकारियों से अस्पताल के स्ट्रक्चर और एम्स के डॉक्टरों से मेडिकल सुविधाओं को लेकर चर्चा की। मौके पर डीआरडीओ के अधिकारियों ने 90% स्ट्रक्चर तैयार होने की जानकारी कैबिनेट मंत्री को दी। वहीं, एम्स के डॉक्टरों ने आगामी 4 दिनों में सभी मेडिकल सुविधाओं को अस्पताल में उपलब्ध कराने की जानकारी कैबिनेट मंत्री को दी है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अस्पताल के शुभारंभ होने के बाद कोविड-19 के मरीजों को राज्य में ऑक्सीजन बेड की कमी नहीं झेलनी पड़ेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...